Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

आखिर क्यों लाल रंग का ही होता है एलपीजी सिलेंडर?            

इस लेख में हम आपको बताएंगे एलपीजी सिलेंडर लाल क्यों होता है।
Updated:- 2022-09-15, 15:37 IST
image

हर रंग का हमारे जीवन में अलग-अलग महत्व होता है। कई सारी चीजों के रंग हमेशा एक जैसे ही रहता है। जैसे स्कूल बस हमेशा पीली होती है, एंबुलेंस का रंग सफेद होता है, टायर का रंग काला होता है आदि।

अगर बात करें एलपीजी सिलेंडर की तो उसका रंग भी हमेशा लाल ही होता है पर क्या आपने कभी यह सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे। 

क्यों होता है एलपीजी सिलेंडर का उपयोग?

 WHY LPG CYLINDER IS RED IN COLOUR

आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर का उपयोग शुरू होने से पहले कई लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे। चूल्हे में लकड़ियों को जलाने की वजह से बहुत धुआं हो जाता था और प्रदूषण भी होता था जिसकी वजह से कई लोगों को फेफड़ों से संबंधित बीमारियां भी हो जाती थी।

कई सालों बाद जब साइंस ने एलपीजी गैस की खोज करी तो उसके बाद से केंद्र सरकार की मदद से एलपीजी सिलेंडर का यूज लोग अपने घरों में करने लगे। आजकल कई घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का ही यूज होता है। एलपीजी सिलेंडर की वजह से प्रदूषण तो कम होता ही साथ में इसके कई सारे फायदे भी हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्यों स्कूल बस का रंग होता है पीला?

लाल क्यों होता है एलपीजी सिलेंडर?

आपको बता दें कि एलपीजी गैस का उपयोग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई सारे देशों में भी होता है। जब भी आप एलपीजी सिलेंडर देखते होंगे तो आपने यह जरूर ध्यान दिया होगा कि सिलेंडर का रंग लाल ही होता है। आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर लाल होने के पीछे भी दो मुख्य कारण होते हैं। सबसे पहला कारण यह है कि एलपीजी गैस बहुत ज्यादा ज्वलनशील होती है यानि उसमें आग लगने की संभावना सबसे अधिक होती है। 

इसलिए इससे खतरा भी रहता है क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। आपको बता दें कि साइंस के हिसाब से लाल रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है इस वजह से यह रंग सबसे ज्यादा दूर से देखा जा सकता है। यही कारण है कि लाल रंग का इस्तेमाल खतरे के संकेत को बताने के लिए किया जाता है। इसलिए एलपीजी सिलेंडर हमेशा लाल रंग का ही होता है। ताकि एलपीजी सिलेंडर का लोग यूज करते वक्त सावधान रहें और कोई भी बड़ा हादसा न हो। 

यह तो आप जानते ही होंगे की हर गैस का उपयोग अलग- अलग होता है इस वजह से हर गैस सिलेंडर का रंग भी अलग-अलग होता है।

इसे भी पढ़ें- क्यों टायरों का रंग हमेशा होता है काला ? 

आपको बता दें कि हीलियम गैस के सिलेंडर भूरे रंग का होता है वहीं कार्बन डाइऑक्साइड गैस के सिलेंडर को ग्रे रंग और नाइट्रस ऑक्साइड गैस के सिलेंडर का रंग नीला होता है इसलिए एलपीजी गैस सिलेंडर लाल रंग का रखा गया है ताकि उसकी पहचान आसानी से हो सके और अलग- अलग गैस सिलेंडर को सिर्फ देखकर ही पता चल सके कि उसमें कौन सी गैस है। 

 

इन दोनों कारणों की वजह से एलपीजी सिलेंडर हमेशा लाल रंग का होता है। 

 

तो यह गैस सिलेंडर से संबंधित जानकारी। 

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- unsplash/shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।