शमी का पौधा रहेगा हरा-भरा बस इन 3 टिप्स को करें फॉलो

ज्‍योतिष और वास्‍तु में पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया गया। इनमें से एक है शमी का पौधा लेकिन अगर शमी का पौधा सूख जाए तो आप कुछ टिप्स की मदद से उसे हरा-भरा रख सकती हैं। 
Updated:- 2023-04-10, 07:00 IST
image

कुछ पौधे ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव को कम करने में उपयोगी माने जाते हैं तो कुछ पौधों में देवताओं का वास माना गया है। ऐसी ही दैवीय पौधे शमी भी होता है। अगर आपके घर में शमी का पौधा है और वह सूख गया है तो बस कुछ टिप्स की मदद से आप इस पौधे को फिर से हरा-भरा कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे शमी के पौधे की देखभाल कर सकती हैं। 

1)जानें कितना पानी है जरूरी 

how to take care of shami plant

अगर शमी का पौधा बहुत अधिक सूख गया है और उसकी पत्तियां झड़ गई हैं तो आपको पौधे में ज्यादा पानी नही डालना चाहिए। आपको बता दें कि ज्यादा पानी डालने से पानी निचले हिस्से में जमा हो जाता है, जिससे पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं। साथ ही फंगल और फफूंद लग जाती है। इसलिए जब भी शमी के पौधे में पानी डालें तो यह देख लें कि पौधे की जड़ों में में बहुत अधिक नमी ना हो। 

इसे भी पढ़ें:  सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

2)समुद्री शैवाल का करें उपयोग 

आपको शमी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए आपको समुद्री शैवाल का उपयोग करना चाहिए। इसका उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले मार्केट से एक छोटा पैकेट समुद्री शैवाल खरीदना होगा। फिर आपको शमी के पौधे की मिट्टी को गुड़ाई करनी होगी। इसके लिए आप छोटी खुरपी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।(50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन)इससे पौधे की मिट्टी में खाद या अन्य जरूरी पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता बढ़ती है। गुड़ाई करने के बाद आपको एक कटोरी पानी में समुद्री शैवाल को डालना होगा और अच्छे से घोल लें। फिर आपको गोबर की खाद को शमी के पौधे में डाल दें। इसके बाद समुद्री शैवाल आपने जिस पानी के साथ घोल के रखा था, वह पानी आपको शमी के पौधे में डाल देना है। इसके बाद कुछ दिनों में ही  शमी का पौधा हरा-भरा हो जाएगा। 

 इसे जरूर पढ़ें- जानिए आखिर क्यों घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए ये 5 पौधे

3)गोबर की खाद 

शमी का पौधा बहुत अधिक सूख गया है तो आपको उसमें सबसे थोड़ा सा पहले पानी डाल कर गोबर की खाद डालनी चाहिए। इससे शमी के पौधे को पोषक तत्व मिलते हैं और कुछ ही दिनों में पौधा हरा-भरा नजर आने लगेगा। (क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल)इसके अलावा यह भी ध्यान रखें की शमी के पौधे को धूप में ही रखें ताकि पौधे को सूरज की रोशनी सही से मिले और इससे पौधे की जड़ों में बहुत अधिक नमी नहीं रहेगी। 

इन टिप्स को फॉलो करके आप शमी के पौधे को हरा-भरा रख सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

image credit- amazon 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।