Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

जानिए आखिर क्यों घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए ये 5 पौधे

आज हम आपको उन 5 पौधों के बारे में बताएंगे जो आपको घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए।   
Updated:- 2023-01-13, 17:13 IST
image

ऐसे कई पौधे हैं जो आप अपने घर पर लगाते होंगे जैसे तुलसी का पौधा, गेंदा आदि। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। लेकिन ऐसे कई पौधे हैं जो आपको घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को न लगाने के पीछे कई सारे कारण भी हैं। आज हम आपको इस लेख में उन सभी पौधों के बारे में बताएंगे जो आपको अपने घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन सभी पौधों के बारे में। 

1)कांटेदार पौधे

आपको घर के आंगन में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार कांटेदार पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं और तमाम परेशानियों की वजह बनते हैं। घर के अंदर कैक्टस और नागफनी जैसे पौधे लगाना अशुभ माना जाता है।

2)इमली 

imli plant at home

आपको घर के आगंन में कभी भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इमली का पेड़ लगाने से घर में बीमारियां पनपती हैं। इसके अलावा आपसी संबंधों में खटास आती है, जिससे घर का माहौल खराब होता है।(इस गमले में लगाएं तुलसी का पौधा, हर मौसम में होगी अच्छी ग्रोथ)

साथ ही नकारात्मक शक्तियों का असर भी इस पेड़ की वजह से बढ़ता है। बोनसाई और मेहंदी के पौधे भी घर में लगाने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

3)पीपल

वैसे तो इस पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इसके पौधे को कभी भी घर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन हानि होती है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि पीपल की जड़े दूर तक फैलती हैं और ऐसे में घर की दीवारों को ये नुकसान पहुंचा सकती हैं। इश कारण से इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Liquid Fertilizer: क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल, जानें

4)खजूर

आपको घर के आंगन में खजूर का पौधा नहीं लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए अगर आपके घर में यह पौधा है तो आपको उसे घर के बाहर लगा देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:   तुलसी का पौधा घर में इस दिन लगाएं, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

5)मदार का पौधा

कई लोग मदार का पौधा घर में लगाते हैं लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के अंदर इस पौधे को लगाना सही नहीं माना जाता है। आपको बता दें कि जिन पौधों से दूध निकलता है उन्हें परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है। इसलिए आपको यह पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। 

तो ये थी जानकारी उन पौधों के बारे में जो आपको घर के आगंन में नहीं लगाने चाहिए।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।