ऐसे करें भारी बारिश में पौधों की देखभाल

भारी बारिश में पौधों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि बरसात के मौसम में पौधों की जड़े जल्दी सड़ने लगती हैं, इसलिए यह जरूरी है कि आप भारी बारिश में पौधों की देखभाल सही तरह से करें। 
Updated:- 2023-06-28, 09:38 IST
image

बारिश के मौसम में पौधों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। बारिश का पानी पौधों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन लगातार तेज बारिश के कारण आवश्यकता से अधिक पानी पौधों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। बारिश के मौसम में गार्डन में लगे पौधों की देखभाल करने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। 

1)मानसून के समय प्रूनिंग ऐसे करें 

प्रूनिंग करने से पौधे ग्रो करते हैं और किसी भी प्रकार के कीट व रोग संक्रमण को रोकने में भी सहायक होती है। प्रूनिंग करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रूनिंग टूल्स साफ होने चाहिए और किसी भी संक्रमित भाग को हटाने के बाद फिर से प्रूनर्स को अच्छी तरह साफ करने के बाद पौधे के अन्य भाग पर प्रूनिंग करें। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में अपने प्लांट्स की कैसे करें केयर, अपनाएं ये टिप्स

2)पौधों की जड़ों को ऐसे बचाएं 

how to take care of plants during heavy rainfall

गमलों में बरसात के कारण जलभराव की समस्या होने लगती है। गार्डन में जल न भरे इसके लिए आप खुदाई करके पतली जल निकासी लेन भी बना सकती हैं। इससे अतिरिक्त पानी निकल जाएगा। इसके अलावा गमलों को बालकनी में रखें ताकि पानी गमलों में न भरे। आप गमलों की जड़ों को एक हल्की पॉलीथिन से भी कवर कर सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें:गर्मी में आपके पौधों को नहीं होगा कोई नुकसान, बस इन बातों का रखें ध्यान

3)मिट्टी की गुणवत्ता देखें 

भारी बारिश के दौरान पौधों में मिट्टी की गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए आपको मिट्टी को, सूखी मिट्टी बनाने के लिए उसमें कोकोपीट या फिर गोबर की खाद आदि मिलानी चाहिए। इससे बरसात की तेज बारिश व लगातार पानी से चिकनी मिट्टी में जलभराव की समस्या नहीं होगी। 

4)पोषक तत्वों को ऐसे बढ़ाएं 

बारिश के मौसम में गमले की मिट्टी में खरपतवार भी तेजी से बढ़ते हैं और पौधों से आवश्यक पोषक तत्वों को छीनकर पौधों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं। इसके लिए आपको समय-समय पर गुड़ाई करते रहना चाहिए ताकि पौधों में पोषक तत्वों की कमी न हो। 

इन टिप्स की मदद से आप बारिश के मौसम में पौधों की देखरेख कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।