बाथरूम की टाइल्स में जमा होता है पानी तो करें ये उपाय

बाथरूम या ड्रॉइंग रूम में रखे खूबसूरत टाइल्स बहुत ही अच्छे लगते हैं। यकीनन ये घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं और इन्हें साफ करना भी आसान ही होता है, लेकिन एक जो सबसे बड़ी समस्या इन टाइल्स के साथ आती है वो ये कि इनमें पानी जल्दी जमा हो जाता है और अगर पानी फर्श पर पड़ा हो तो कई बार ये दिखता भी नहीं है। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो टाइल्स में पड़े पानी के कारण फिसल जाते हैं।
नहीं-नहीं ऐसा नहीं है कि हर बार लोग फिसल ही जाते हैं, लेकिन मुश्किल तो जरूर होती है। ऐसे में क्या किया जाए? टाइल्स को वॉटरप्रूफ बनाना तो इतना आसान नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे ऑप्शन्स अपनाए जा सकते हैं जिसकी मदद से आप इन्हें स्लिप प्रूफ जरूर बना सकते हैं।
वाटरप्रूफ सीलेंट का करें इस्तेमाल
आप अपने बाथरूम टाइल्स के लिए वाटरप्रूफ सीलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऑनलाइन बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है। Mseal जैसे किसी वाटरप्रूफ सीलेंट को उन जगहों पर जरूर लगाएं जहां से पानी लीकेज होता है। इससे होगा ये कि टाइल्स के जरिए ना ही पानी जमीन या दीवार पर जाएगा और ना ही पाइप लीकेज का पानी टाइल्स में जमा होगा। वाटरप्रूफ सीलेंट्स काफी मददगार हो सकते हैं ऐसे बाथरूम्स के लिए जहां पर पुराने पाइप लगे हुए हैं जो लीक करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- गंदे से गंदे टाइल्स मिनटों में हो जाएंगे साफ, जानें एक आसान लेकिन असरदार हैक
बाथरूम टाइल्स को गंदा ना छोड़ें
पानी जमा होने का कारण गंदगी भी होती है और कई बार हम इस बारे में ध्यान नहीं देते, लेकिन हार्ड वाटर स्टेन्स, टाइल्स में जमा गंदगी और टाइल्स के ज्वाइंट में भरपूर सफाई ना होने के कारण पानी जमा हो जाता है।
क्या करें टाइल्स की सफाई के लिए?
- टाइल्स की सफाई के लिए आप 2 चम्मच हार्पिक में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इसे टाइल्स पर डाल दें।
- इसके बाद बाथरूम से थोड़ी देर के लिए हट जाएं क्योंकि ये केमिकल रिएक्शन भी पैदा कर सकता है।
- आप चाहें तो हार्पिक के साथ डिश वॉश लिक्विड मिलाकर भी काम चला सकते हैं।
- थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही पड़ा रहने दें और फिर टाइल्स को ब्रश की मदद से घिस लें।
- आप पाएंगे कि टाइल्स बहुत हद तक साफ हो गए हैं और उनमें शाइन आ गई है।
- इसी के साथ, टाइल्स में पानी जमा होने की समस्या भी कम हो गई है।
टूटी हुई टाइल्स को करें सही
आपको टूटे हुए टाइल्स को या तो रिपेयर करना होगा या फिर आपको इन्हें एक्सचेंज करना होगा। इसका कारण ये है कि अगर टाइल्स बीच में से क्रेक हो जाते हैं तो सरफेस ऊपर नीचे हो जाता है और ऐसे में उनमें पानी जमा होने की समस्या बढ़ जाती है। ये डेंजरस भी हो जाते हैं क्योंकि इनसे पैरों में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है? जानें बाथरूम हैक्स
बाथरूम में लगाएं स्लिप प्रूफ मैट्स
ये आखिरी उपाय है जो उन बाथरूम्स में अपनाया जा सकता है जो काफी पुराने हो गए हैं और जहां टाइल्स ऊपर से घिस गए हैं और गंदे हो गए हैं। ऐसे टाइल्स में पानी काफी देर तक ठहर जाता है और इसके कारण परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने बाथरूम में स्लिप प्रूफ मैट्स का इस्तेमाल करें जो आपको स्लिप होने से बचाएंगे। ये अलग-अलग डिजाइन में आते हैं और आप इससे अपने बाथरूम फ्लोर को डेकोरेट भी कर सकते हैं। ये आपके गंदे टाइल्स को छुपाने का काम भी बखूबी कर सकते हैं।
इसके अलावा ये भी जरूरी है कि आप अपने बाथरूम का वेंटिलेशन भी ठीक रखें। अगर ऐसा होता है तो बाथरूम फ्लोर जल्दी सूख जाता है।
तो इन तरीकों से अपने बाथरूम को आप स्लिप प्रूफ बना सकते हैं। आप अपने बाथरूम के लिए ऐसे कौन से हैक्स अपनाते हैं ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।