Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

घर में घुसने लगे हैं मच्छरों के झुंड? दरवाजे के किनारे जलाएं ये 1 काली चीज, बिना केमिकल के होंगे दूर

Mosquito Repellent Remedy: अगर आप घर में मच्छरों की फौज से परेशान हैं और बाजार में मिलने वाले जहरीले कॉइल्स या स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं। अगर हां, तो अभी रुकिए। इसकी जगह आप रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों से सुरक्षित समाधान पा सकती हैं। नीचे देखें
Updated:- 2026-03-22, 15:17 IST
how to keep mosquitoes away naturally

Best Natural Mosquito Repellent For House: अक्सर शाम होते ही, घर के दरवाजे और खिड़कियों पर मच्छरों की फौज घूमने लगती है। ये बिन बुलाए मेहमान न सिर्फ हमारी नींद हराम करते हैं बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं। बाजार में मिलने वाले कॉइल्स और लिक्विड रिफिल भले ही मच्छरों को भगाते हों, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में पुराने समय के घरेलू नुस्खे आज भी सबसे कारगर और सुरक्षित माने जाते हैं। अगर आप भी मच्छरों के झुंड से परेशान हैं, तो बस एक नेचुरल चीज आपके काम आ सकती है। नीचे लेख में जानें।

जरूरी सामाग्री

  • गोबर
  • नीम की पत्ती
  • पानी

इसे भी पढें- केमिकल वाले स्प्रे से पाएं छुटकारा, नींबू के छिलकों से घर को दें लेमन की फ्रेश खुशबू; बनाने का तरीका है बेहद आसान

मच्छर मारने वाली कॉयल का मिश्रण बनाने का तरीका

mosquito bhagane ka tarika

  • मच्छर मारने वाली कॉयल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कटोरी गोबर लें।
  • अब इसमें सूखी हुई नीम की पत्ती डालें।
  • दोनों चीजों अच्छे से मिलाने के बाद पानी डालकर मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए छोड़ दें।

मच्छर मारने वाली कॉयल बनाने का तरीका

  • तैयार किए गए मिश्रण को दोबारा से मिक्स करें।
  • ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत गीला न हो।
  • अगर मिश्रण गीला लगे तो उसमें नारियल का छिलका छोटा-छोटा काटकर डालें।
  • अब मिश्रण को हथेली पर लेकर छोटी-छोटी बॉल या फिर कॉयल का आकार दें।
  • कॉयल को बनाने के लिए तेज धूप में सूखने के लिए रख दें।
  • सुखाने के बाद इसे उस इस्तेमाल कर सकती हैं।

दूसरा तरीका-बिना केमिलक मच्छर भगाने को कैसे भगाएं?

Effective-Way-To-Get-Rid-Mosquito-1757415152876

मच्छर को भगाने के लिए आप रसोई में मौजूद तेज पत्ता का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए केवल इन्हें धूप में पीसने की जरूरत है। नीचे देखें यूज करने का तरीका।

  • एक मिट्टी के दीये या किसी बर्तन में इन पत्तों को रखें।
  • इसके बाद इसमें नीम का तेल डालें और उसमें आग लगा दें।
  • जब पत्तों में आग लग जाए, तो उसे बुझा दें ताकि सिर्फ धुआं निकलता रहे।
  • अब इस बर्तन को अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास या खिड़की के किनारे रख दें।
  • ध्यान रहे कि इस दौरान खिड़की-दरवाजे 5-10 मिनट के लिए बंद कर दें।

इसे भी पढें- मच्छरों को भगाने के लिए प्याज का क्या है स्मार्ट हैक? चैन की नींद सोने के लिए बनाएं नेचुरल मॉस्किटो किलर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Herzindagi 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।