Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

रात भर कान के पास भिनभिनाते हैं मच्छर? सोते समय पास रखें ये खास पत्ता, बिना कॉइल के आएगी सुकून की नींद

गर्मियों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, और रासायनिक कॉइल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह लेख नीम, तुलसी और तेज पत्ता जैसे प्राकृतिक तरीकों से मच्छरों को भगाने के उपाय बताता है। 
Updated:- 2026-04-17, 13:27 IST
image

जैसे ही गर्मियां शुरू हो जाती हैं वैसे ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है। रात को हम सोने जाते हैं, तो कान के पास उनकी भिनभिनाहट नींद खराब कर देती है। अक्सर हम इनसे बचने के लिए कॉइल या इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल हमारी सेहत और फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं और किसी नेचुरल तरीके की तलाश में हैं, तो आपके घर के पास मिलने वाला नीम या तुलसी का पत्ता एक बेहतरीन 'नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट' साबित हो सकता है। इससे अलग तेज पत्ता भी बेहद उपयोगी है।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिना किसी धुएं और जहर के, कैसे ये पत्ते आपको सुकून की नींद दिलाने में मदद करेंगे। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

रात में मच्छरों के आने का क्या है कारण?

सोते समय हमारे शरीर से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और पसीने की गंध मच्छरों को दूर से ही संकेत दे देती है कि आप आसपास हैं।

कमरे के कोनों में रखी पुरानी चीजें- नमी या गमलों में रुका हुआ पानी मच्छरों के छिपने का सबसे सेफ ठिकाना है।

इससे अलग मच्छर गहरे रंग जैसे- काला या नीला की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं? अगर आपने ऐसे कपड़े पहने हैं या चादर बिछाई है, तो वे आपके पास ज्यादा आएंगे।

1 - 2026-04-17T114237.427

पत्तों की मदद से कैसे भगाएं मच्छर?

मच्छरों को भगाने के लिए नीम, तुलसी या लेमनग्रास के पत्ते रामबाण की तरह काम करते हैं। इन पत्तों में ऐसी तीखी गंध होती है जो मच्छरों के नर्वस सिस्टम को परेशान कर देती है।

इस्तेमाल का तरीका

मुट्ठी भर नीम के पत्तों को या तेज पत्ते को मसलकर एक जालीदार पोटली में बांध लें और अपने सिरहाने के पास रखें। इसकी कड़वी गंध से मच्छर आपके आसपास भी नहीं फटकेंगे।

इसे भी पढ़ें - इन इंडोर पौधों की वजह से घर में नहीं आएंगे बरसात के कीड़े! मकड़ियां भी रहेगी कोसो दूर

ताजी तुलसी की कुछ टहनियां और पत्ते अपने तकिए के पास रखें। तुलसी की खुशबू मच्छरों को भ्रमित कर देती है।

अगर मच्छर बहुत ज्यादा हैं, तो सूखे नीम के 4-5 पत्तों को एक मिट्टी के दीये में कपूर के साथ जलाकर कमरे में 5 मिनट के लिए रख दें और फिर खिड़की-दरवाजे बंद कर दें। यह प्राकृतिक धुआं कॉइल से हजार गुना बेहतर और सुरक्षित है। 

2 - 2026-04-17T114239.644

नोट - शाम होने से पहले घर की खिड़कियां बंद कर दें। जाली वाले दरवाजों का इस्तेमाल करें ताकि हवा आए लेकिन मच्छर नहीं।

इसे भी पढ़ें - यह एक मच्छर एक दिन में ले सकता है 1,470 लोगों की जान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।