कपड़ों को भिगाने के लिए महंगे डिटर्जंट पाउडर पर नहीं करने होंगे पैसे खर्च, इस 1 रुपये की चीज से साफ हो जाएंगी गंदगी

कपड़े धोते समय अक्सर महिलाएं इसे पहले डिटर्जंट पाउडर के घोल में कुछ समय के लिए भिगो देती हैं। इससे कपड़ों में जमी गंदगी ढीली हो जाती है और पानी में आ जाती है, जिससे कपड़े धोने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। हालांकि, रोज-रोज डिटर्जंट पाउंडर यूज करने की वजह हर महीने में बहुत सारे पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं। घर में लोग ज्यादा हैं, तो लगभग 2 हजार रुपये से 3 हजार रुपये केवल डिटर्जंट पाउडर पर लगाना पड़ जाता है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक हैक बताएंगे, जिसकी मदद से आपको हर महीने डिटर्जंट पाउडर पर पैसे खर्च करने की जरूररत नहीं पड़ेगी।
1 रुपये की चीज से हर दिन धोएं कपड़े
- अधिकतर घरों में महिलाएं रोज कपड़े धोती हैं। उन्हें पूरे हफ्ते के कपड़े इकट्ठे करके धोना पसंद नहीं होता। इसलिए, वह हर दिन कपड़े धोना ही बेस्ट समझती हैं, लेकिन अगर रोज आप डिटर्जंट पाउडर का यूज करेंगी, तो पैसा भी ज्यादा लगेगा और कपड़े भी खराब होंगे, इसलिए आप 1 रुपये के शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- शैंपू का फायदा यह है कि इससे कपड़े खराब नहीं होते और अच्छे से साफ भी हो जाते हैं।
- जिस तरह रोज आप कपड़ों को पहले डिटर्जंट पाउडर में भिगोकर छोड़ती हैं, उसकी तरह आपको पानी में शैंपू डालकर भिगोना है।
- इसे आप आधे घंटे तक छोड़ दें और इसके बाद धोएं।
- आप मशीन में भी डिटर्जंट पाउडर की जगह शैंपू डाल सकती हैं।
- 2 से 3 शैंपू के एक रुपये वाले पाउच से आपके सारे कपड़े अच्छे से धुल जाएंगे।
- कपड़े ज्यादा हैं, तो आप 5 से 10 शैंपू के पाउच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन यह आपको डिटर्जंट पाउडर से सस्ता ही पड़ेगा।
इसे भी पढे़ं- शर्ट का पीला कॉलर अब चमकेगा दूध जैसा सफेद, वॉशिंग मशीन में डालने से पहले बस लगा दें यह 1 चीज
दूसरा तरीका
मोटे कपड़े हैं और हफ्ते भर के कपड़े आपने इकट्ठे कर रखे हैं, तो आप 2 चम्मच डिटर्जंट पाउडर का यूज कर सकती हैं, लेकिन आप डिटर्जंट पाउडर का यूज नहीं करना चाहती हैं, तो इसकी जगह साबुन के छोटे टूकड़ों को भी डाल सकती हैं। इसका फायदा यह है कि इससे कपड़े खराब नहीं होते हैं और इनका रंग भी नहीं उतरता।
- इस प्रकिया को करने के लिए भी आपको आधे घंटे तक कपड़ों को पानी में भिगोकर छोड़ देना है।
- इसके बाद जब आप कपड़े धोएंगी, तो इसे आपको रगड़ने की मेहनत नहीं करनी होगी।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Smell Hacks: बाथरूम से आती है अजीब सी स्मेल, तो बिना फ्रेशनर इन घरेलू चीजों से महक उठेगा कोना-कोना
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।