Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:26 AM IST

शर्ट का पीला कॉलर अब चमकेगा दूध जैसा सफेद, वॉशिंग मशीन में डालने से पहले बस लगा दें यह 1 चीज

कॉलर का हिस्सा हमारे शरीर पर रगड़ता रहता है। यह शरीर के सबसे ज्यादा संपर्क में आता है। ऐसे में दिनभर के पसीने, धूल और त्वचा से निकलने वाले तेल की वजह से यह हिस्सा जल्दी पीला हो जाता है और दाग इसपर जम जाता है।
Updated:- 2026-04-01, 17:23 IST
how to remove shirt collar stains in washing machine easily

शर्ट का कॉलर मशीन में अपने आप साफ नहीं होता। मशीन में सिधा डिटर्जंट पाउडर और पानी डालकर घुमाने से कुछ नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि कॉलर पर लगा पसीने की जिद्दी दाग आसानी से जाता नहीं है। मशीन केवल कपड़ों की गंदगी को साफ करेगी, लेकिन कॉलर का दाग कपड़े पर जम गया है। इसे आप मशीन में केवल घुमाने से साफ नहीं कर सकते। ऐसे में महिलाएं सोचती हैं कि कैसे कम समय में कपड़ों से दाग साफ किया जा सके। ऑफिस जाने वाली महिलाओं और घर के दूसरे काम में बिजी रहने वाली महिलाओं के पास इतना वक्त नहीं होता कि वह कपड़ों को रगड़ सकें। आप भी अगर कॉलर के दाग से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कॉलर को साफ करने के जरूरी टिप्स बताएंगे।

कॉलर से पीला दाग कैसे साफ करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले कपड़े को गीला करना है।
  • शर्ट के कॉलर को हल्का सा पानी कर लें, ताकि इसपर कोई भी पेस्ट आप लगाएंगी, तो यह आसानी से ऑब्जर्व हो जाएगा।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में टूथपेस्ट निकालें।
  • ध्यान रखें आपको सफेद टूथपेस्ट का यूज करना है।
  • टूथपेस्ट को किसी भी खराब ब्रश की मदद से कॉलर पर लगाएं।
  • ब्रश से लगाने के बाद इसे रगड़ें।
  • कॉलर पर हल्के-हल्के गोल-गोल घुमाते हुए इसे रगड़ना है।
  • इसके बाद इसे वॉशिंग मशीन में डालकर धो लें।
  • इस तरह कॉलर का पीला दाग पूरी तरह से साफ हो जाएगा और आपको हाथों से रगगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगाना होगा।

इसे भी पढ़ें- Expired Lotion Uses: एक्सपायर्ड लोशन को फेंकने से पहले पढ़ लें इसके फायदे, घर में कई तरह से हो जाएगा यूज

shirt collar cleaning

इन बातों का ध्यान रखें

  • दाग पूराना होने पर आसानी से साफ नहीं होता। अगर आप रोज कपड़े नहीं धोती हैं, तो कॉलर पर निशान जम जाता है। इसलिए, अगर आपकी शर्ट पर भी निशान जम गया है, तो इसके लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको टूथपेस्ट में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाना है।
  • अब इसे ब्रश की मदद से कॉलर पर लगाएं।
  • इसके बाद ब्रश की मदद से थोड़ा रगड़ें, इसके बाद मशीन में डालें।
  • दाग साफ करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Bathroom Smell Hacks: बाथरूम से आती है अजीब सी स्मेल, तो बिना फ्रेशनर इन घरेलू चीजों से महक उठेगा कोना-कोना

how to clean shirt collar

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।