Bathroom Smell Hacks: बाथरूम से आती है अजीब सी स्मेल, तो बिना फ्रेशनर इन घरेलू चीजों से महक उठेगा कोना-कोना

सभी घरों में रसोई के बाद कोई ऐसी जगह है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है तो वो बाथरूम ही है। ज्वाइंट फैमिली में तो ये शायद ही कभी खाली होता है। ऐसे में कई बार बाथरूम से स्मेल आने पर दिक्कत होने लगती है। मौसम कोई भी हो, सफाई करने के बाद भी अगर स्मेल बनी रहती है, तो बहुत दिक्कत होती है। कई बार तो ये गंध इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पूरा घर ही बदबू करने लगता है।
ऐसे में लोग महंगे फ्रेशनर या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर भी थोड़े समय के लिए ही रहता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार महंगे फ्रेशनर खरीदें ही जाएं। आप चाहें तो घर की कुछ चीजों से ही ये बदबू दूर कर सकती हैं। जी हां, हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप बाथरूम का सुगंधित बना सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1775034257903.jpg)
बेकिंग सोडा और नींबू करेगा कमाल
बाथरूम की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें। उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। अब इसे बाथरूम के कोनों या ड्रेन के पास डाल दें। इससे बदबू दूर होती है और हल्की खुशबू भी आती है।
यह भी पढ़ें- बाथरूम की जाली में अंदर की तरफ फंसे बालों के गुच्छे से हैं परेशान? अपनाएं ये 2 मिनट वाले हैक्स; नाली हो जाएगी चकाचक
नमक से ड्रेन की करें सफाई
अगर आपके बाथरूम में ड्रेन से बहुत ज्यादा स्मेल आती है तो आप नमक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसकी सफाई करने के लिए आप 2 चम्मच नमक ड्रेन में डाल दें। अब ऊपर से थोड़ा गरम पानी डालें। इससे गंदगी ताे साफ होती ही है, साथ ही ये बदबू भी कम करने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें- Bathroom Basin की गंदी पाइप छूने में आती है घिन? इन 2 घरेलू चीजों से मिनटों में दूर होगा सारा चिपचिपापन
-1775034268498.jpg)
विनेगर से भी कम होगी बदबू
अगर आपकी रसोई में सिरका मौजूद है, तो ये भी बदबू काे बहुत हद तक कम करने में मदद करता है। दसे इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सिरका मिला लें। दोनों की क्वांटिटी बराबर होनी चाहिए। अब इसे बाथरूम की दीवारों और कोनों में स्प्रे कर दें। ये बैक्टीरिया को कम करता है और बदबू भी दूर करने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें- Wash Basin Cleaning Hacks: वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग और जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
नेचुरल फ्रेशनर का करेगा नीम का पत्ता
अगर आपके घर के आस-पास नीम का पेड़ लगा हुआ है तो आप उसकी पत्तियां तोड़ ले आएं। अब कुछ पत्तों को बाथरूम में रख दें या उबालकर उसका पानी इस्तेमाल करें। ये एक नेचुरल फ्रेशनर की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें- बाथरूम की टाइल्स के बीच जम गई है काली गंदगी? बस सेंधा नमक और साबुन का ये घोल चमका देगा फर्श
तो अगर आपके बाथरूम से भी स्मेल आती है तो आप ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।