अपने गार्डन में पुराने छाते का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपने अभी तक अपने पुराने छाते को फेंका नहीं है तो अब आपको इसे बाहर फेंकने की जरूरत पड़ेगी भी नहीं, क्योंकि आज हम आपको पुराने व टूटे हुए छाते के गार्डन में कुछ बेहतरीन रियूज आईडियाज बताएंगे जिन्हें आप फॉलो करके गार्डन को अदिक सुंदर बना सकती हैं।
1)पौधों को कवर करें

अधिक बारिश के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं। जड़ें सड़ने के बाद पूरे पौधे में सड़न बीमारी फैल जाती है और पौधा खराब हो जाता है। आप पौधों को बचाने के लिए पुराने छाता का रियूज कर सकती हैं। आप पौधों के ऊपर छाते को स्टैंड की मदद से लगा सकती हैं और इससे पौधे पर अधिक पानी नहीं गिरेगा और पौधा खराब भी नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें:अखबार पुराना हुआ है बेकार नहीं, कई तरह से कर सकती हैं इस्तेमाल
2)गार्डन को करें डेकोरेट
आप गार्डन को डेकोरेट करने के लिए भी पुराने छाते का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ रस्सी बालकनी या टेरेस पर लगानी होंगी और फिर उसमें आपको कुछ पुराने छातों को उस रस्सी से बांधना होगा। इसके बाद आप अलग-अलग तरह के आकार में आप इन्हें गार्डन में लगा सकती हैं। इससे गार्डन दिखने में बहुत यूनिक और सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें:इन चीजों को बाहर फेंकने से पहले दोबारा सोच लें, इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल
3)लैंपशेड बनाएं
अगर आपके गार्डन में लैंप है तो आप पुराने छाते का यूज करके लैंपशेड बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको लैंप के ऊपर वाले भाग में पुराने छाते को लगाना होगा। आप अलग-अलग लैंप की लाइट्स चेंज करके भी लगा सकती हैं और छाते से मैच करते हुए कलर के बल्ब को भी यूज कर सकती हैं। इससे गार्डन दिखने में बहुत सुंदर लगेगा। साथ ही आप पुराने छाते को रियूज भी कर पाएंगी।
4)छाते के स्टैंड को ऐसे करें यूज
आप छाते को स्टैंड को ऐसे पौधों के पास लगा सकती हैं जो छोटे हैं और उन्हें खड़ा रखने के लिए किसी लकड़ी की जरूरत है। पुराने छाते का यूज करके आप इन पौधों को सपोर्ट दे सकती हैं। इसके साथ-साथ आप मनी प्लांट या फिर बैंगन के पौधे के लिए छाते के स्टैंड का यूज कर सकती हैं।
इन तरीकों से आप गार्डन में पुराने छाते का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।