Money Plant Care Tips: जानिए क्या है मनी प्लांट के बार-बार सूखने का कारण

Money Plant Care Tips: अगर आपके घर में मनी प्लांट है और वह बार-बार सूख जाता है तो हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट के सूखने के पीछे कौन-कौन से कारण होते हैं। 
Updated:- 2023-06-01, 17:11 IST
image

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, अगर किसी घर में मनी प्लांट लगा हुआ होता है और वह हमेशा हरा-भरा रहता है, तो उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। वैसे अब मनी प्लांट को केवल वास्तु के लिहाज से ही नहीं बल्कि लोग अपने घर के इंटीरियर और एक्सटीरियर को खूबसूरत बनाने के लिए भी लगाते हैं। इस पेड़ को आप किसी भी स्थान पर लगा सकते हैं, मगर यह हरा-भरा बना रहे और इसकी ग्रोथ भी सही बनी रहे, इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपको इसकी सही देखभाल करनी चाहिए। कई बार देखभाल करने के बावजूद भी मनी प्लांट सूख जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे के कौन-कौन से कारण हैं। 

1) अधिक धूप में रखने के कारण 

why is money plant getting dried up again and again

अगर आप मनी प्लांट को अधिक धूप में रखती हैं तो सीधी धूप मनी प्लांट की पत्तियों को जला सकती है। गर्मियों के महीनों के दौरान आपको पौधा खिड़की के पास या फिर ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर अधिक धूप न हो। वहीं, सर्दियों में आप इस पौधे को धूप में रख सकती हैं।(मच्छरों को दूर भगाती हैं ये पत्तियां)

ध्यान रखें कि मनी प्लांट को समान रूप से बढ़ने के लिए सही मात्रा में सूरज की रोशनी मिलना भी जरूरी होता है।

इसे भी पढे़ं-मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं

2)कम पानी देने के कारण 

अगर आपके घर में मनी प्लांट छोटे साइज का है यानी 5 इंच से कम है, तो आपको उसमें कम पानी ही डालना चहिए। वहीं, बड़ा मनी प्लांट है तो उसमें बहुत अधिक पानी देने से भी मनी प्लांट सूख सकता है इसलिए मनी प्लांट न अधिक न कम प्रमाण में पानी दीजिए। 

 इसे जरूर पढ़ें- सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्‍लांट, तो न करें ये गलतियां

3)खाद अधिक डालने के कारण 

अक्सर मनी प्लांट के पौधे को किसी खाद की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन फिर भी पौधे की तेजी से ग्रोथ के लिए खाद डाल देते हैं। इस कारण से भी मनी प्लांट सूखने लगता है। मनी प्लांट की कटिंग या प्रूनिंग करते समय कई लोग नोड से कटिंग कर देते हैं, जिसकी वजह से मनी प्लांट के पौधे में नई पत्तियां नहीं निकल पाती हैं और प्लांट मुरझाने या सूखने लगता है। 

तो ये थे मनी प्लांट के सूखने के कारण। यह अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit-freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।