हम सभी के पास पिछले साल का टेबल कैलेंडर मौजूद होगा। इस टेबल कैलेंडर की मदद से आप चाहे तो काफी सारी चीजें कर सकती हैं। टेबल कैलेंडर को आप फेंकने की जगह आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप पिछले साल के टेबल कैलेंडर को किस तरीके से कर सकती हैं इस्तेमाल।
टेबल कैलेंडर से बनाएं फोटो फ्रेम
अगर आपके पास भी टेबल कैलेंडर है तो आप पिछले साल के टेबल कैलेंडर की मदद से फोटो फ्रेम बना सकती हैं। टेबल कैलेंडर में काफी खूबसूरत तरीके के डिजाइन होते हैं। इस डिजाइन को आप निकाले और किसी भी सफेद फ्रेम में लगा दें। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
टेबल कैलेंडर के कागजों से बनाएं खास चीजें
आप पुराने टेबल कैलेंडर के कागजों की मदद से आप चाहे तो काफी कुछ खास चीजें बना सकती हैं। आप इसकी मदद से घर में सजाने का सामान बना सकती हैं। टेबल कैलेंडर के कागज की क्वालिटी काफी अच्छी होती हैं। ऐसे में आप इन कागजों के इस्तेमाल से फूल बना सकती हैं। इसकी मदद से आप फोटो फ्रेम की भी सजावट कर सकती हैं।
टेबल कैलेंडर से बनाएं कवर
आप छोटे बच्चों की किताबों पर कवर लगाने के लिए भी पुराने टेबल कैलेंडर की मदद ले सकती हैं। टेबल कैलेंडर का पीछे का हिस्सा सफेद होता है। ऐसे में बच्चों की बुक और कॉपी पर कवर लगाने के लिए आप टेबल कैलेंडर के पन्नों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका
टेबल कैलेंडर से बनाएं इयररिंग
इयररिंग बनाने के लिए भी आप चाहे तो टेबल कैलेंडर के कागजों की मदद ले सकती हैं। कागजों की मदद से भी छोटे इयररिंग बनाएं जाते हैं। इसके लिए आपको इयररिंग को छोटे- छोटे हिस्सों में काट लेना है। फिर इसका छोटा फूल बनाएं और ग्लू की मदद से हुक लगाएं। इसके बाद आपका इयररिंग बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-Reuse Ideas: कुल्हड़ को बेकार समझ कर फेंके नहीं, इस तरह से करें रियूज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - amazon, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों