Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

Reuse Ideas: कुल्हड़ को बेकार समझ कर फेंके नहीं, इस तरह से करें रियूज

ठेले में आप सभी ने कुल्हड़ में चाय और होटल में पिज्जा तो जरूर खाया होगा। ऐसे में आज हम आपको कुल्हड़ के कुछ बेहतरीन रियूज के बारे में बताएंगे।   
Updated:- 2024-01-09, 16:55 IST
image

मिट्टी का कुल्हड़ जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चाय पीने के लिए किया जाता है। धीरे-धीरे लोग प्लास्टिक की चीजों के इस्तेमाल को कम और कुल्हड़ या मिट्टी से बनी चीजों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कर रहे हैं। कुल्हड़ को ज्यादातर लोग एक बार इस्तेमाल कर फेंक देते हैं। ऐसे में आप इसे फेंकने के बजाए बहुत ही खूबसूरती से घरों में इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल्हड़ छोटे से लेकर बड़े और मीडियम कई साइज में मिलती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से घर पर इसका उपयोग कर सकते हैं।

कैसे करें कुल्हड़ का दोबारा से इस्तेमाल 

सबसे पहले कुल्हड़ को पानी में धोकर सुखा लें। आप चाहें तो कुल्हड़ों को डेकोरेट या फिर पेंट कर फिर उसे इन चीजों के लिए दोबारा यूज करें।

पौधा लगाने के लिए

कुल्हड़ का उपयोग आप छोटे-छोटे पौधे लगाने के लिए कर सकते हैं। मार्केट में आपको कई ऐसे पौधे मिलेंगे जिनकी साइज काफी छोटी होती है, जिसे आप कुल्हड़ में लगाकर अच्छे से सजाकर रख सकते हैं। कुल्हड़ काफी छोटा होता है और स्पेस भी कम लेता है, इसलिए आप उसे कमरे में भी सजाकर रख सकती हैं।

दही जमाने  के लिए

kulhad reuse hacks

मिट्टी के बर्तनों में दही काफी सही जमती है, दही जमाने के लिए आप बेकार पड़े कुल्हड़ों का उपयोग कर सकती हैं। कुल्हड़ को साफ कर उस में दही का जामन और दूध डालकर जमने के लिए छोड़ दें। दही जम जाए तो आसानी से एक-एक लोगों को एक-एक कुल्हड़ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Reuse Idea: एक्सपायर्ड दवाइयां भी हैं काम की, फेंकने के बजाए ऐसे करें रियूज 

बेकिंग के लिए करें इस्तेमाल

kulhad decoration ideas ()

कुल्हड़ का उपयोग आप किचन में केक, ब्राउनी, पिज्जा, पास्ता और केक समेत कई चीजों को बेक करने के लिए यूज कर सकती हैं। मार्केट में वैसे भी कुल्हड़ पिज्जा और केक काफी फेमस हो रहा है। आप भी अपनी रसोई में कुल्हड़ में अपनी पसंदीदा चीजें बेक कर स्वाद का मजा ले सकते हैं।

चीजें स्टोर करने के लिए

आप कुल्हड़ का उपयोग अपने मेकअप प्रोडक्ट को स्टोर करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए कुल्हड़ को साफ कर अपने हिसाब से डेकोरेट करें और फिर उसमें कंघी, काजल और लिपस्टिक समेत कई चीजों को स्टोर करने के लिए यूज करें।

इसे भी पढ़ें: Reuse Ideas: गिफ्ट रैपर पेपर को न समझें बेकार, इन आसान तरीकों से करें रियूज

अनाज मापने के लिए

kulhad decoration ideas

आप कुल्हड़ का उपयोग अपनी रसोई में रखे चावल, दाल और आटा को मापने या फिर निकालने के लिए यूज कर सकते हैं। मैं खुद कुल्हड़ से ही रोजाना चावल, दाल और आटा मापती हूं और उसी से अनाज निकालती हूं। 

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram and Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।