herzindagi
vastu tips for keeping new calender

नए साल में वास्तु के हिसाब से लगाएं कैलेंडर, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

घर में यदि किसी भी चीज को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाता है तो यह खुशहाली का कारण बन सकती है, ऐसे ही आपको कैलेंडर लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-12-02, 12:57 IST

हमारे घर में हर एक चीज वास्तु के अनुसार लगी हुई हो तो समृद्धि का कारण बनती है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु हमारे जीवन में कई बदलावों को जोड़ता है। वास्तु एक युक्ति है जो सभी दिशाओं को नियंत्रित करती है और हमारे लिए कई काम आसान बनाती है। जल्दी ही नए वर्ष का आरंभ होने वाला है और आपको यह सलाह दी जाती है कि आप नए साल से पहले घर का वास्तु ठीक करें जिससे आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी।

ऐसे ही जब बात कैलेंडर की आती है तो ये भी वास्तु के अनुसार होना चाहिए जिससे आपके घर में समय अनुकूल रहे। इन्हीं चीजों में से एक है कैलेंडर। अगर आपके घर में कैलेंडर सहिओ जगह पर लगा होता है तो आपका समय भी उसके अनुसार अच्छा चलता है।

नए साल में अगर आप कैलेंडर से जुड़े कुछ वास्तु उपाय आजमाएंगी तो आपको पूरे साल इसका लाभ होगा। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें घर में कैलेंडर लगाने के वास्तु उपायों के बारे में। 

पुराना कैलेंडर हटा दें 

where to place calendar

जब भी आप नए साल में नया कैलेंडर लगा रही हैं तब आपको ध्यान में रखना है कि आप कोई भी पुराना कैलेंडर घर से तुरंत हटा दें। नया साल नई चीजों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग नए साल में पुराने कैलेंडर के ऊपर ही नया कैलेंडर लगा देते हैं या फिर पुराने कैलेंडर को फेंकने के बजाय उसे किसी जगह पर संभालकर रख लेते हैं। हालांकि वास्तु की मानें तो आपको ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए।

ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ता है और उस घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य और प्रगति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार आप ऐसा इसलिए भी करते हैं क्योंकि कैलेंडर में भगवान की तस्वीर होती है, लेकिन आप इस पुराने कैलेंडर को किसी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Google Year In Search 2023: इस साल वास्तु के इन उपायों ने बदल दी कई लोगों की किस्मत, आप भी आजमाएं

यह विडियो भी देखें

नए कैलेंडर को किस दिशा में लगाएं

आपको हमेशा नया कैलेंडर घर की पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह दिशा प्रवाह की मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में नया कैलेंडर लगाती हैं तो यह आपके घर में धन के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है।

नए कैलेंडर को पश्चिम दिशा के अलावा आप उत्तर दिशा की ओर भी लगा सकती हैं। इस दिशा को कुबेर भगवान की दिशा माना जाता है और यदि आप इस दिशा में कैलेंडर लगाती हैं तो धन का आगमन बना रहता है। आपको हमेशा इसी दिशा में ही कैलेंडर लगाने की सलाह दी जाती है।

किस दिशा में न लगाएं कैलेंडर

where not to place calendar

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में यदि आप कैलेंडर लगाती हैं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आपके घर में स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं और अचानक से धन की हानि हो सकती है।

कैलेंडर को समय का सूचक माना जाता है और गलत दिशा में इसे लगाने से आपका समय आपके प्रतिकूल हो सकता है और इसका नुकसान आपको अपनी नौकरी से लेकर सेहत में दिखाई दे सकता है। यहां तक की कुछ पेड़-पौधों को भी दक्षिण दिशा में न लगाने की सलाह दी जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Google Year in Search 2023: इस साल वास्तु के ये अचूक उपाय बने सबकी पसंद, आप भी आजमाकर देखें

इन स्थानों पर न लगाएं कैलेंडर 

  • कैलेंडर आपको कभी भी किसी दरवाजे के पीछे नहीं लगाना चाहिए और खिड़कियों के पास भी इसे लगाने से बचना चाहिए। 
  • आपको कैलेंडर कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के पास नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को ऐसी जगह पर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। जहां तेज हवा से कैलेंडर उड़ जाए या फट जाए। यदि केलिन्डर बार-बार उड़ता है तो ये आपकी प्रगति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और आपके ऊपर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।  

किस तरह का कैलेंडर लगाने से बचें 

which type of calendar is not good

  • आप अपने घर में जो भी कैलेंडर लगा रही हैं उसमें किसी भी लड़ाई या युद्ध की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। आपको महाभारत से जुड़े किसी संस्करण की तस्वीर भी लगाने से बचना चाहिए। 
  • कैलेंडर कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें अक्षर ऐसी भाषा में लिखे हों जो आपको समझ में न आएं। आपको अपनी भाषा के अनुसार ही कैलेंडर का चुनाव करना चाहिए। 
  • आपको कभी भी डूबते हुए जहाज की तस्वीर वाले कैलेंडर घर में नहीं लगाने चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। 
  • अगर आप कैलेंडर ऐसे लगाती हैं जिसमें दिन या तारीख देखते समय आपका मुख उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा की ओर हो तो यह आपके लिए शुभ संकेत देता गई। दक्षिण दिशा की तरफ मुख वाला कैलेंडर लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।  

अगर आप घर में नए साल में कैलेंडर लगाने की योजना बना रही हैं तो आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि आप इसे वास्तु नियमों के अनुसार ही लगाएं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।