How to make useful item with waste plastic utensils: हम सभी अक्सर अपने घर मौजूद उन सामानों को बेकार समझकर फेंक देते हैं जिसका दोबारा से इस्तेमाल कर कई यूजफुल सामान बना सकते हैं। आज के समय में अलग-अलग प्रकार के बर्तन जैसे प्लास्टिक, कांच, स्टील आदि का इस्तेमाल करते हैं। कांच और प्लास्टिक नाजुक होने के कारण गिरने पर टूट जाते हैं तो वहीं प्लास्टिक के बर्तन का लगातार इस्तेमाल होने के कारण इन पर मसाले का दाग लग जाते हैं जो देखने में अजीब लगते हैं। ऐसे में हम इन बर्तनों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। इस लेख में आज हम आपको प्लास्टिक बर्तन के खराब होने पर उनका दोबारा से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इन बर्तनों से क्या-क्या सामान बना सकते हैं।
प्लास्टिक प्लेट के खराब हो जाने पर अक्सर हम सभी उन्हें फेंक देते हैं। प्लास्टिक की बेकार प्लेट का इस्तेमाल कर आप वॉल डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं। वेस्ट पड़ी प्लेल को कलर कर उसपर आर्ट बनाकर उसे वॉल पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक डिस्पोजल को भी रीयूज कर सकते हैं आप, जानें कैसे
अक्सर प्लास्टिक की कटोरियों पर मसाला का दाग लगने के बाद वह बेकार लगने लगती है, जिन्हें हम रिजेक्ट कर देते हैं। ऐसे में आप इन कटोरियों को फेंकने के बजाय दोबारा से रीयूज कर सकती हैं। इसके लिए अपने मनपसंद कलर से कटोरियों को डेकोरेट कर दें। अब इसके किनारे पर अपने झुमके, इयररिंग्स को रख सकते हैं। (पुराने पेन का ऐसे करें इस्तेमाल)
अगर आपके पास प्लास्टिक के खराब चम्मच पड़े हैं तो आप उसकी मदद से शोपीस आइटम बना सकती हैं। इसके लिए चम्मच को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इसमें कलर की डेकोरेट करें। इन स्पून को आप प्लास्टिक के डिब्बे के किनारे पर ग्लू की मदद से चिपका दें। इसे आप शोपीस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इन चीजों को बाहर फेंकने से पहले दोबारा सोच लें, इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल
यह विडियो भी देखें
प्लास्टिक जग की मदद से आप आराम आर्गेनाइजर बना सकती हैं। इसके लिए प्लास्टिक के जग को कलरफुल पेपर यो स्टोन की मदद से सजाए। अब इस जग का इस्तेमाल आप पेन स्टैंड, शोपीस फ्लावर स्टैंड या फिर सामान रखने के लिए भी कर सकती हैं। (घर पर बनाएं हैगिंग आइटम)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।