अटक गई है बैग की जिप, बस रगड़ दें बाथरूम में रखी ये 1 चीज; मक्खन की तरह चलने लगेगी चेन

चाहे बचपना हो या हम ऑफिस जाने लगें, बैग का इस्तेमाल तो होता ही है, लेकिन कई बार बैग की जिप अचानक से खराब हो जाती है। ऐसे में पूरा बैग खाली करके चेन लगवाने जाना पड़ता है। दरअसल, ये कभी बीच में अटकने लगती है तो कभी इतनी ज्यादा टाइट हो जाती है कि इसे खींचना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि पूरी की पूरी चेन ही खराब हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है।
आप चाहें तो घर की बाथरूम में रखी एक चीज से इस चेन को ठीक कर सकती हैं। जी हां, ये तरीका शायद ही कोई जानता हो, लेकिन बचपन में जब हम सभी के स्कूल बैग की चेन खराब हो जाती थी, तो हमारे पापा इसे घर पर ही ठीक कर दिया करते थे। आइए इस ट्रिक के बारे में जानते हैं-
सूखे साबुन से ठीक हो सकती है जिप
अगर जिप बहुत टाइट चल रही है, तो सबसे पहले बैग को सीधा रखें। अब बाथरूम में रखा सूखा साबुन लें और उसे हल्के हाथों से जिप के दांतों पर रगड़ने लगें। इसके बाद धीरे-धीरे जिप को ऊपर-नीचे करें। कई बार ऐसा करने से जिप का मूवमेंट स्मूद होने लगता है।
यह भी पढ़ें- कूलर चलाते ही कमरे से आती है सीलन की बदबू? कांच की कटोरी में रख दें यह नमक, महक उठेगा कमरा
क्यों काम करती है ये ट्रिक?
आपको बता दें कि सूखा साबुन जिप के दांतों के बीच फिसलन बनाने का काम करता है। इससे चेन आसानी से चलने लगती है। हालांकि, अगर जिप टूटी हुई है या उसके दांत टेढ़े हो चुके हैं, तो सिर्फ साबुन से ये ठीक नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना सीढ़ी या स्टूल पर चढ़े चमकाएं किचन कैबिनेट और पंखे, इस जुगाड़ से साफ होगा घर का हर कोना
बहुत ज्यादा गीला साबुन न करें इस्तेमाल
जब भी ये ट्रिक अपनाएं तो बहुत ज्यादा गीला या झाग वाले साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे बैग के कपड़े पर निशान पड़ सकते हैं या जिप के आसपास गंदगी जमा हो सकती है। इसीलिए सूखा हुआ साबुन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
ये यूनिक ट्रिक भी आएगी काम
शायद ही आपको मालूम हो, लेकिन आप मोमबत्ती के वैक्स से भी जिप को ठीक कर सकती हैं। अगर घर में सूखा साबुन न हो, तो थोड़ा सा वैक्स भी जिप पर रगड़ा जा सकता है। हालांकि इसे बहुत ज्यादा लगाने की जरूरत नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- Summer Cooling Tips: स्टैंड वाला पंखा भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस अपनाएं ये 2 जुगाड़, गर्मी से मिलेगी तुरंत राहत
किन चीजों में काम आ सकती है ये ट्रिक?
- स्कूल बैग
- लैपटॉप बैग
- ट्रॉली बैग
- जैकेट की जिप
- पर्स और पाउच की जिप
छोटी-मोटी जिप प्रॉब्लम में ये तरीका काफी काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Summer Cooling Tips: चिलचिलाती गर्मी में AC जैसी ठंडी हवा देगा आपका पंखा, बस अपनाएं ये देसी जुगाड़
तो अगर आपके बैग की जिप भी खराब होने की कगार पर है तो ये ट्रिक आपके काम आ सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।