Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:07 AM IST

व्हाइट शूज में लगे येलो ब्लीच के दाग को हटाने के आसान उपाय

अगर आपके भी सफ़ेद जूते में येलो ब्लीच के दाग मौजूद है तो उसे हटाने के लिए आप इन टिप्स एंड हैक्स का सहारा ले सकते हैं।
Updated:- 2022-01-12, 19:28 IST
image

सर्दियों के मौसम जूता पहनना हर किसी के लिए बहुत ज़रूरी होता है। यह ना सिर्फ पैर की सुरक्षा करता है बल्कि पैर के माध्यम से होने वाली बीमारी से भी बचाता है। आजकल अन्य जूते के मुकाबले सफ़ेद जूता खूब चलन में है। लगभग हर दस में चार लोग सफ़ेद जूता ही पहना पसंद करते हैं। लेकिन, व्हाइट शूज के साथ समस्या तब हो जाती है जब शू में येलो ब्लीच के दाग लग जाते हैं। सर्दियों के मौसम में दाग को साफ करने का भी मन नहीं करता है। ऐसे में कई बार जूता गंदा होने की वजह से लुक पर भी बुरा असर पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से सफ़ेद जूते में लगे लगे येलो ब्लीच के दाग को हटा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल 

how to remove yellow bleach stains from white shoes inside

घर की सफाई से लेकर किसी भी चीज से दाग निकालने के लिए बेकिंग सोडा एक बेस्ट उपाय है। कई लोग आज भी कपड़े, जूते आदि चीजों से जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे सफ़ेद जूते में लगे येलो ब्लीच के दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक कप पानी में एक चम्मच बकिंद सोडा को डालकर अच्छे से घोल तैयार कर लीजिए और फिर दाग वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर बाद ब्रश से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से हट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड में अपने प्रिय के साथ आप भी देखें ये रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म

अमोनिया का करें उपयोग 

how to remove yellow bleach stains from white shoes inside

व्हाइट शूज में लगे येलो ब्लीच के दाग को हटाने के लिए अमोनिया भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी येलो ब्लीच के दाग आसानी से निकल सकते हैं। इसके लिए एक लीटर में पानी में दो से तीन चम्मच अमोनिया लिक्विड को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण में सफ़ेद जूट को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ करके धूप में रख दें।

 

गुनगुने पानी और नींबू का रस 

how to remove yellow bleach stains from white shoes inside

जी हां, गुनगुने पानी और नींबू के रस की मदद से भी आप सफ़ेद जूते में लगे येलो ब्लीच के दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए एक मग गुनगुने पानी में तीन से चार चम्मच नींबू का रस डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण में दाग लगे हिस्से को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद ब्रश या क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए। आप नींबू के रस को दाग वाले हिस्से पर लगाकर भी साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गमले में आप भी आसानी से उगा सकती हैं तिल का पौधा, जानिए कैसे

 


इन चीजों का भी करें इस्तेमाल 

सफ़ेद जूते में मौजूद येल्लो ब्लीच के दाग को हटाने के लिए आप अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सिरके की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से भी येल्लो दाग को हटा सकते हैं। ब्लीच पाउडर की मदद से भी आप दाग को आसानी से हटा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.ping)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।