Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

गमले में आप भी आसानी से उगा सकती हैं तिल का पौधा, जानिए कैसे

जब आप आसानी से घर पर भी तिल का पौधा उगा सकती हैं, तो फिर बाज़ार से खरीदने की क्या ज़रूरत है।
Updated:- 2022-01-12, 13:36 IST
image

भारतीय किचन में तिल का एक अहम् हिस्सा होता है। किसी रोज पूजा में काम आता है तो किसी रोज मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। खासकर, सर्दियों के मौसम में तिल की चिक्की, तिल के लड्डू आदि मिठाई बेहद ही पसंद की जाती है। कई अन्य रेसिपीज में भी इसका उपयोग खूब किया जाता है। ऐसे में कई लोग एक बार कुछ अधिक ही बाज़ार से खरीदकर घर में रखते हैं।

लेकिन, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आप घर पर ही इसके पौधे को उगा सकती हैं? तो आपका जवाब क्या होगा? जी हां, आज इस लेख में हम आपको कुछ गार्डन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से घर पर ही गमले में तिल का पौधा उगा सकती हैं और पूजा से लेकर मिठाई में इस्तेमाल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

सामग्री की ज़रूरत 

  • बीज 
  • खाद
  • मिट्टी
  • गमला  
  • पानी 

बीज होना चाहिए सही 

how to grow sesame plant at home in pot inside

पौधे में फसल या फूल अच्छे हो इसके लिए ज़रूरी है कि बीज का चुनाव आप सही से करें। अगर बीज सही नहीं है, तो आप और हम कितना भी मेहनत कर लें पौधे कभी अधिक मात्रा में फल नहीं देते हैं। ऐसे में सही बीज का चुनाव करना तिल के पौधे के लिए बहुत ज़रूरी हो जाता है। इसलिए आप तिल का बीज लेने के लिए इधर-उधर न जाकर आप किसी बीज भंडार का रूख कर सकते हैं। यहां आपको एक से एक अच्छे किस्म के बीज आसानी से मिल सकते हैं। आप यहां सफ़ेद या काले तिल के पौधे का बीज भी ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गार्डन टूल्स से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

गमला और मिट्टी का रखें ध्यान 

how to grow sesame plant at home in pot inside

किसी भी पौधे के लिए मिट्टी के गमले को सबसे बेस्ट माना जाता है। इसलिए तिल का पौधा उगाने के लिए आप मिट्टी के गमले का ही चुनाव करें। सबसे पहले मिट्टी को एक से दो बार अच्छे से खुरेंच लें और कुछ देर के लिए धूप में रख दें। कुछ देर बाद उसमें खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और गमले में डाल दें। (खीरा का पौधा उगाए) अब मिट्टी में बीज को लगभग 1-2 इंच गहरा दबाकर ऊपर से हल्का मिट्टी डाल लें। अब एक मग पानी भी डालकर छोड़ दें।

 

खाद कैसा होना चाहिए?

how to grow sesame plant at home in pot inside

पौधे की विकास और अच्छे फसल के लिए खाद का सही होना भी बहुत महत्व रखता है। कई बार कई लोग केमिकल खाद का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पौधे जल्दी मर जाते हैं या पीले हो जाते हैं। ऐसे में आप ये गलती न करें। तिल के पौधे के लिए आप हमेशा जैविक खाद या कम्पोस्ट खाद का ही इस्तेमाल करें। ये पौधे के लिए सही होते हैं। इसके अलावा घर में बचे हुए अतिरिक्त भोजन, इस्तेमाल चाय पत्ती आदि चीजों का भी आप उपयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष का पौधा घर पर कैसे उगाएं?

 


सिंचाई और कीटनाशक का करें छिड़काव 

कई बार गमले में अतिरिक्त घर उगने लगते हैं। ऐसे में आप समय-समय पर अतिरिक्त घास को निकालते रहे। इसके अलावा सप्ताह में एक से दो बार पानी भी ज़रूर डालें। कई बार पौधे को कीड़े भी मार देते हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से तैयार कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव कर सकती हैं। इसके लिए आप नीम, पुदीना, सिरके आदि चीजों से तैयार कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे हैं। इससे मौसमी कीड़े भी पौधे को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। लगभग पांच से सात सप्ताह के बाद पौधे में फल तैयार हो जाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@morningchores.com,walliscreekwatergarden.com.au)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।