घर के वुडन फर्नीचर को नुकसान पहुंचा रही हैं चींटियां? छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

आमतौर पर आपने सुना होगा कि दीमक ने लकड़ी के सामानों को खोखला कर दिया है, लेकिन कभी आपने चींटियों के बारे में ऐसा सुना है? बता दें कि जिस तरह दीमक लकड़ी के सामान को अंदर से खोखला कर देते हैं ठीक उसी तरह चींटियां भी लकड़ी के सामानों को नुकसान पहुंचाती हैं। चींटियां लकड़ियों के अंदर घोंसला बना लेती हैं और अंदर ही अंदर उन्हें कमजोर कर देती हैं। हालांकि, दीमक लकड़ी को अंदर से खाने लगते हैं, जबकि चींटियां अंदर छेद कर देती है, ताकि वो अपना घोंसला बना सकें।
चींटियों के संपर्क में आने के बाद लकड़ियां खराब होने लगती हैं। यही नहीं नमी की वजह से लकड़ी सड़ने भी लगती है। अगर आपके भी घर के वुडन फर्नीचर में चींटियों ने अपना घर बसाना शुरू कर दिया है तो घरेलू उपाय आजमाएं। बता दें कि अगर आपने शुरू में इसका इलाज कर दिया तो लकड़ियों को अधिक नुकसान नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिससे आप अपने वुडन फर्नीचर या फिर अन्य लकड़ियों के सामान को चींटियों से बचाने के लिए आजमा सकती हैं।
विनेगर और बेकिंग सोडा का घोल
चीटियां फर्नीचर या फिर लकड़ी के दरवाजों में छेद कर देती हैं और अंदर घोंसला बनाती हैं। घोंसला तक डायरेक्ट पहुंचना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप विनेगर, बेकिंग सोडा और नमक मिक्स कर घोल तैयार करें। इसके साथ थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर दें। अब एक खाली सिरिंज लें और उसमें इस घोल को भर दें। इस मिश्रण को वहां डाल दें, जहां पर चींटियों ने छेद किया है। कोशिश करें कि 3 से 4 बूंदे डालें, इससे अधिक नहीं, क्योंकि ऐसा करने से लकड़ी जल्दी खराब भी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके उतना ही इस्तेमाल करें। इससे चींटियां भाग जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: मिर्ची के पौधे में लगने लगे हैं सफेद कीड़े? तो यूं करें देखभाल
लेमन एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें
बारिश के मौसम में चीटियां अक्सर घर में आ जाती हैं और किसी अंधेरे वाली जगह पर अंडा देती हैं। कोशिश करें कि चींटियों को इकट्ठा न रहने दें, आप चाहें तो उस जगह पर पोंछा लगा सकती हैं। पोंछा लगाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में लेमन पील पाउडर मिक्स करें और फिर उसमें लेमन एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें। दोनों की खुशबू और स्वाद चींटियों को पसंद नहीं होता और वो तुरंत भाग जाएंगी। कोशिश करें कि वुडन फर्नीचर या फिर अन्य लकड़ियों को इसी से साफ करें।
गीली जगहों पर आती हैं चीटियां
चीटियां नमी और उमस वाली जगहों पर अक्सर आती है। अगर लकड़ी में नमी है तो चींटियां अक्सर आएंगी, ऐसी स्थिति में देखें वुडन फर्नीचर गीला तो नहीं है। अगर गीला है तो पहले उसे कुछ देर के लिए धूप में ही छोड़ दें। इससे चीटियां या फिर दीमक जैसी कीड़े-मकोड़े आसानी से मर जाएंगे। महीने में एक बार घर के वुडन फर्नीचर या फिर अन्य लकड़ियों के सामानों को धूप जरूर दिखाएं। कुछ देर धूप दिखाने से लकड़ियों में नमी नहीं रहेगी और चींटियां भी भाग जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: जब फिल्म 'भीगी पलकों' के सेट पर स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे थे राज बब्बर
बोरिक एसिड का इस्तेमाल करें
बोरिक एसिड केमिकल युक्त पदार्थ है, इसलिए इसे इस्तेमाल करते वक्त सावधानी जरूर बरतें। इसके लिए एक बाउल में बोरिक एसिड निकाल लें और उसे चीनी के साथ मिक्स कर दें। अब इस मिक्सचर को वहां छिड़क दें, जहां चींटियां अधिक आती है। जब वह इसे खाएंगी तो तुरंत मर जाएंगी। अगर आपके घर में चींटियों ने अधिक आतंक मचा रखा है तो बोरिक एसिड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
वुडन आइटम या फिर वुडन फर्नीचर को चींटियों से बचाने के लिए आप इन सभी टिप्स को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।