धुलाई की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस इस एक ट्रिक से दूर होगी कंबल से आने वाली बदबू

कंबल से आने वाली स्मेल न केवल परेशानी का कारण बनती है बल्कि सोने में भी दिक्कत करता है। ऐसे में उन्हें समय पर साफ करना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपने अभी तक कंबल को नहीं धुला है, तो यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बिना धुले कैसे कंबल को स्मेल फ्री बना सकती हैं।
Updated:- 2024-11-25, 13:13 IST
 how to remove odor from blanket

How to Remove Odor From Blanket: सर्दी का मौसम आते ही लोग बेड, अलमारी और बक्से में पैक कंबल, रजाई को निकालकर इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं। ऐसे में कई बार लोग बिजी होने के कारण कंबल को समय से धो नहीं पाते हैं, जिसके कारण उसमें से आने वाली बदबू को खत्म कर पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने अभी तक कंबल साफ नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना धुले कंबल से आने वाली बदबू को दूर कर सकती हैं।

इस ट्रिक से करें कंबल से आने वाली बदबू को दूर?

how to clean blanket

क्या आपको पता है कि आपके किचन में पड़ा बेकिंग सोडा इस समस्या से निजात दिला सकता है। जी हां, बेकिंग सोडा न केवल खाना बनाने में काम आता है बल्कि यह एक नेचुरल डीओडरेंट भी है। यह कंबल में जमी गंदगी और बदबू को सोखने में बहुत कारगर साबित होता है।

इसे भी पढ़ें- रजाई और कंबल के पुराने कवर के किनारे को चमकाएंगे ये तरीके, बस ध्यान रखें कुछ बातें

how to remove smell from blanket

  • कंबल से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले कंबल को एक सख्त जगह पर बिछाएं।
  • ध्यान रखें कि कंबल पर एक भी सिलवटें नहीं होनी चाहिए।
  • इसके बाद बेकिंग सोडा को लेकर पूरे कंबल पर अच्छे से छिड़कें।
  • अब आधे घंटा छोड़ने के बाद सॉफ्ट ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।
  • दूसरी तरफ एक कटोरे में गर्म पानी लेकर उसमें शैंपू और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस घोल में साफ कॉटन का कपड़ा डालकर गीला करें।
  • इसके बाद कपड़े से पानी को निचोड़ कर ब्रश को इसके बीच में रखकर दो से तीन राउंड फोल्ड करें।
  • अब कंबल पर हल्के हाथ से रगड़ते हुए क्लीन करें।
  • इसके बाद पंखा चलाकर कंबल को 2 से 3 घंटे के लिए बिछाएं।

इसे भी पढ़ें- रजाई-कंबल से बिल्कुल नहीं आएगी अजीब सी बदबू, अगर धूप में सुखाने के बाद करेंगी इन 3 में से कोई एक उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik, Meta AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।