herzindagi
Easy Tips to remove bad smell from quilt

रजाई-कंबल से बिल्कुल नहीं आएगी अजीब सी बदबू, अगर धूप में सुखाने के बाद करेंगी इन 3 में से कोई एक उपाय

रजाई-कंबल लंबे समय तक बक्से बंद रहने के कारण इसमें से अजीब सी बदबू आती है। कुछ लोग केवल धूप में सुखाते हैं, पर इससे भी कुछ खास असर नहीं दिखता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको यहां कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप इस बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-18, 15:00 IST

मार्च के बाद हर घरों में मौजूद गर्म कपड़े, ब्लैंकेट और रजाई को पैक करके एक बक्से में बंद कर दिया जाता है। अब, नवंबर के महीने के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में, लोग बक्से और पेटियों से रजाई और कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं, लेकिन महीनों से बंद इन गर्म रजाई-कंबल से अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसी स्थिति में, इन्हें ओढ़ कर सोना काफी मुश्किल होता है।

गंदी स्मेल को बरदाश्त करना आसान नहीं होता है। कई लोग इसमें स्प्रे का छिड़काव करते हैं। हालांकि, यह त्वरित उपाय है और लंबे समय तक दुर्गंध को कंट्रोल करने में कारगर नहीं होता है। ऐसे में, जरूरी है कि आप कुछ ऐसे उपाय करें जो कि रजाई और कंबल से गंदी स्मेल को छूमंतर करने में मदद करे। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है और आप इसे रोजाना धूप में सुखा-सुखा कर परेशान हो गए हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे असरदार टिप्स बताते हैं, जिससे आपका काम आसान हो सकता है। धूप में सुखाने के बाद रजाई-कंबलों के साथ कुछ काम करने से आपको दुर्गंध से तुरंत छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए आगे विस्तार से जानते हैं…

धूप में सुखाने के बाद और ओढ़ने से पहले करें ये काम

how to remove smell from quilt

धूप में रजाई और कंबल को सुखाने के बाद और इसे ओढ़ने से पहले आप उनपर फैब्रिक स्प्रे का छिड़काव कर सकते हैं। दरअसल धूप में सूखने के बाद कंबल और रजाई की ज्यादा से ज्यादा बदबू तो मिट जाती है, पर थोड़ी-थोड़ी स्मेल बची हुई रहती है, जो कि रात में सोने नहीं देती है। ऐसे में, बदबू को मिटाने के लिए आप किसी भी अच्छी महक वाले फैब्रिक स्प्रे का छिड़काव कर सकते हैं। स्प्रे की महक बेहद लाइट ही लें, क्योंकि कड़क महक से भी नींद आने में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- रजाई की स्मेल से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

रजाई और कंबलों पर गुलाब जल का करें छिड़काव 

quilt bad smell removing tips

सालों से बंद गर्म वस्तुओं जैसे रजाई और कंबलों को धूप में सुखाने के बाद उनपर गुलाब जल का छिड़काव किया जा सकता है। इससे उनसे आने वाली बदबू खत्म हो सकती है। दअरसल गुलाब जल की खुशबू बेहद ही लाइट और अच्छी खुशबू होती है। ऐसे में आप उसका इस्तेमाल बेझिझक कर सकते हैं। हालांकि, आप चाहें तो रजाई और कंबलों में गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबाल कर इसका पानी घर पर ही तैयार करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Blanket Bed Smell Remove Tricks: रजाई-कंबलों में आ रही है दुर्गंध, इस एक लिक्विड स्प्रे से करें दूर

रजाई में कपूर का इस तरीके से करें इस्तेमाल 

how to keep your quilt smell free

यदि आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां तेज धूप नहीं आती है, तो ऐसे में आप रजाई और कंबलों से बदबू हटाने के लिए कपूर का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको कवर के अंदर 2-3 कपूर की गोलियां रखकर छोड़ देना है। इसके अलावा, कपूर का पाउडर बनाकर उन्हें पेपर में रैप करके भी रजाई या कंबल के कवर में डालकर छोड़ सकती हैं। इस प्रक्रिया को करने से कम्बल से कभी भी बदबू नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें- सर्दी से पहले फटाफट ऐसे साफ करें रजाई-कंबल, बदबू भी हो जाएगी दूर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।