वॉशिंग मशीन पर लगी फफूंदी के दाग को हटाने के आसान टिप्स

वॉशिंग मशीन ने कपड़े साफ करने के काम को बेहद ही आसान बना दिया है। यहीं कारण है कि आज के समय में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हर घर में होता है। यह सिर्फ कपड़े ही साफ करने में उपयोग नहीं होता, बल्कि कपड़े सुखाने में भी काम आता है। वैसे तो इसके इस्तेमाल और रख-रखाव के लिए एक गाइड बुक भी मिलती है, लेकिन कई बार रख-रखाव पर ध्यान नहीं देने की वजह से वॉशिंग मशीन में फफूंदी के दाग लग जाते हैं।
दाग के चलते सिर्फ वॉशिंग मशीन ही ख़राब नहीं होता है, बल्कि कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि कई बार आसानी से निकलते भी नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से फफूंदी के दाग को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अब तक आपने खाना बनाने या फिर घर की सफाई करने में ही बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन इस टिप्स को फॉलो करने के बाद आप वॉशिंग मशीन पर लगी फफूंदी के दाग को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी दाग कुछ ही मिनट में आसानी से निकल जाते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1/2 लीटर पानी को गर्म कर लें।
- अब इस पानी में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में कॉटन या स्क्रब को अच्छे से भिगोकर दाग वाली जगह पर अच्छे से लगा दें या छिड़काव कर दें।
- मिश्रण का छिड़काव करने के बाद लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
सिरके का करे उपयोग

आपने ध्यान दिया होगा कि कई बार वॉशिंग मशीन के ऊपरी हिस्से वाली प्लास्टिक के नीचे फफूंदी के दाग लगे होते हैं। यह इसलिए क्योंकि कई बार साफ करने के बाद उसे अच्छे से साफ नहीं करते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा के अलावा आप सिरके की मदद से से भी वॉशिंग मशीन पर लगी फफूंदी के दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी को गर्म कर लें।
- अब इस पानी में दो चम्मच सिरका को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण को दाग वाली जगह पर अच्छे से डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश या टूथब्रश की मदद से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: Easy Hack: इन घरेलू उपाय से बाथरूम के नल में लगे जंग के दाग हटाएं
नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

वॉशिंग मशीन पर लगी फफूंदी के दाग को साफ करने के लिए नींबू का रस और नमक भी एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण दाग को जड़ से हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच नमक में 2-3 चम्मच नींबू का रस मिक्स करके एक लेप की तरह मिश्रण तैयार कर लीजिए। इसके बाद इस लेप को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। आपको बता दें कि नमक दाग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और नींबू नरम करता है। कुछ समय बाद रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: किचन की टाइल्स से ऑयल के दाग को आसानी से हटाता है ये नुस्खा
इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू के साथ-साथ आप अन्य चीज की मदद से भी वॉशिंग मशीन पर लगी फफूंदी के दाग को हटा सकते हैं। इसके लिए आप अमोनिया, रबिंग अल्कोहल या फिर हाइड्रोजन पैरॉक्साइड का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल करने से पहले आपको सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि ये ज्वलनशील पदार्थ हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,restorationmasterfinder)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।