टाइल्स पर लगे फर्नीचर के स्क्रैच को हटाने के आसान हैक्स

किसी भी घर के लिए मार्बल या टाइल्स के फर्श से ज्यादा सुंदर कुछ नहीं है। ये दोनों ही ग्लॉसी और शिरापरक डिजाइन के साथ, एक साधारण घर में रॉयल्टी की भावना जोड़ने का काम करते हैं। लेकिन जब मार्बल का सही से देखभाल नहीं किया जाता है तो बेहद ही गंदा नज़र आता है।
मार्बल या टाइल्स एक नेचुरल स्टोन की तरह होते हैं जिनका इस्तेमाल फर्श को क्लासिक या लक्जरी लुक के लिए घर में लगाया जाता है। लेकिन कई बार फर्नीचर को एक जगह से दूसरी जगह सिफ्ट करते समय टाइल्स या मार्बल पर स्क्रैच के निशान लग जाते हैं जिसकी वजह से टाइल्स की सुंदरता या चमक भी ख़राब हो जाती है।
ऐसे में अगर एक जगह से दूसरी जगह बेड, कुर्सी या टेबल ले जाते समय मार्बल या टाइल्स पर स्क्रैच के निशान पड़ गए हैं और उसे हटाने में आपको परेशानी हो रही है तो आप इन टिप्स एंड हैक्स को फॉलो कर सकती हैं। इस लेख में टाइल्स या मार्बल पर लगे फर्नीचर के स्क्रैच को हटाने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
व्हाइट सीमेंट का करें इस्तेमाल
टाइल्स या मार्बल पर लगे फर्नीचर के स्क्रैच को आसानी से हटाने के लिए व्हाइट सीमेंट एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से टूटे मार्बल को भी आप आसानी से ठीक कर सकती हैं। शायद आपने ध्यान दिया होगा कि घर में टाइल्स या मार्बल लगाते समय व्हाइट सीमेंट का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसकी मदद से आप फर्नीचर के स्क्रैच को भी हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक से दो चम्मच व्हाइट सीमेंट में पानी की कुछ बूंदे को डालकर एक लेप बना लीजिए।
- अब इस लेप को स्क्रैच वाली जगह पर लगाकर बराबर कर लीजिए और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
- लगभग 30 मिनट बाद गीले कपड़े से साफ फर्श को साफ कर लीजिए।
- आप देखेंगे कि फर्श से स्क्रैच हट चुका है।
इसे भी पढ़ें: पंखे की स्पीड है कम तो बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बिजली बिल भी होगा कम
बेकिंग सोडा का करें उपयोग
बेकिंग सोडा एक ऐसा पदार्थ है जिसकी मदद से आप भोजन को भी स्वादिष्ट बना सकती हैं और टाइल्स या मार्बल पर लगे फर्नीचर के स्क्रैच को भी हटा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से टाइल्स पर किसी भी चीज के दाग को भी आप आसानी से हटा सकती हैं। हालांकि, एक साथ अधिक बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि मार्बल काउंटर टॉप्स को डल भी कर सकता है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- स्क्रैच को हटाने के लिए पानी और बेकिंग सोडा का मिश्रण तैयार कर लीजिए।
- इसके लिए 45 ग्राम बेकिंग सोडा लें और 0.9 लीटर पानी में अच्छी तरह मिलाएं।
- अब मिश्रण को अपने मार्बल के फर्श या काउंटरटॉप की सतह पर पतली परत लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
- अब हाथों का इस्तेमाल करके सॉफ्ट कपड़े से सतह को धीरे से व्यापक और सर्कुलर मोशन में साफ कर लें।
टूथपेस्ट का करें उपयोग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्बल स्टोन कैल्शियम कार्बोनेट से बना प्रोडक्ट है। इस नरम पत्थर की अच्छी तरह से देखभाल करने की जरूरत होती है। कई बार हार्ड क्लीनर के इस्तेमाल से टाइल्स की रंगत भी उठ जाती है। ऐसे में सिर्फ दांत साफ करने में ही नहीं बल्कि टाइल्स या मार्बल पर लगे फर्नीचर के स्क्रैच को हटाने के लिए भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले स्क्रैच वाली जगह को एक बार से दो बार अच्छे से साफ कर लीजिए।
- अब स्क्रैच वाली जगह टूथपेस्ट का लेप लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
- 10 मिनट बाद सॉफ्ट कपड़े की मदद से पेस्ट को अच्छे से पोंछ लीजिए। (अमोनिया से करें बाथरूम को साफ)
- अगर एक बार में स्क्रैच नहीं जाता है तो इस प्रक्रिया को आप फिर से कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नाली के पाइप को साफ करने में अब नहीं होगी परेशानी, बस अपनाएं ये टिप्स
इन चीजों का भी करें इस्तेमाल
व्हाइट सीमेंट, बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जिकसी मदद से आप टाइल्स पर लगे फर्नीचर के स्क्रैच हटा सकती हैं। सिरेमिक टाइल क्लीनर लिक्विड और मोम के इस्तेमाल से भी स्क्रैच को काफी कम किया जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@maidsailors,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।