इलायची का पौधा लगाने से पहले जान लें मिट्टी तैयार करने का तरीका

इलायची का स्वाद कई लोगों को बहुत अच्छा लगता है। न सिर्फ इलायची खाने में अच्छी होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए इलायची का इस्तेमाल सालों से भारतीय खाने में किया जा रहा है। हालांकि, जायका सिर्फ फ्रेश इलायची में होता है। इसलिए लोग घर पर ही पौधा लगाते हैं।
हालांकि, कई लोगों को लगता है कि इलायची का पौधा लगाना बहुत आसान है, पर ऐसा नहीं है क्योंकि पौधा लगाते समय मिट्टी सही तरह से तैयार करना बहुत जरूरी है। अगर आप मिट्टी पर ध्यान नहीं देंगी, तो तो आपके पौधे की न ग्रोथ होगी न पौधे में इलायची सही तरीके से आएगी। तो चलिए जानते हैं कि आपको इलायची का पौधा लगाते समय मिट्टी किस तरह तैयार करनी चाहिए।
प्राकृतिक मिट्टी का करें इस्तेमाल
आप इलायची का पौधा लगाने के लिए हमेशा नेचुरल मिट्टी का चुनाव करना चाहिए। नेचुरल मिट्टी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है, क्योंकि मिट्टी में कई तरह के केमिकल को मिलाया जाता है।
केमिकल से बीज की सही तरह ग्रोथ नहीं हो पाती। इसलिए आप बाजार की मिट्टी के साथ घर पर बनी खाद का भी इस्तेमाल करें जैसे- 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट यानि केंचुआ खाद या गोबर ले सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब
PH लेवल का रखें ध्यान
मिट्टी तैयार करने के साथ-साथ हमें मिट्टी के PH लेवल का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पौधे के हिसाब से मिट्टी की प्रकृति बदलती रहती हैं। मौसम के हिसाब से भी मिट्टी का PH लेवल अलग-अलग हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक पौधे की मिट्टी का PH लेवल 6.5 से 7.0 तक होना चाहिए। हालांकि, मिट्टी का PH लेवल चेक करनाआसान नहीं है, लेकिन आपको PH मीटर खरीदकर लाना होगा और इस्तेमाल करना होगा।
पानी सही मात्रा में डालें
कई बार ऐसा होता है कि हम मिट्टी में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं। इससे मिट्टी की कम हो जाती है, जिससे बीज की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाती। इसलिए आप मिट्टी तैयार करने के बाद पानी की मात्रा का ध्यान रखें और मिट्टी को नम रखने की कोशिश करें।
आप मिट्टी में इसकी जरूरत के हिसाब से पानी डालें क्योंकि अगर पानी ज्यादा हो जाएगा, तो आपके पौधे की ग्रोथ कम होगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर के गमले में लगा सकते हैं इलायची का पौधा, बस ध्यान रखें ये बातें
इलायची का पौधा लगाने का तरीका
घर पर आप नीचे बताए गए स्टेप से आसानी से इलायची का पौधा लगा सकती हैं। (पत्तों से भी उगा सकते हैं ये पौधे)
सामग्री
- बीज
- मिट्टी
- खाद
- गमला
- पानी
विधि
- बालकनी में इलायची का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आपको बाजार से भिंडी के बीज लाने होगे।
- बीज के साथ आप गमला भी खरीद सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप इसका पौधा कंटेनर में लगाएं।
- कंटेनर में लगाने के बाद आप इसमें 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट मिट्टी की पोटिंग कर लें।
- फिर इसमें बीज लगा दें और पानी डाल दें, लेकिन आप उचित मात्रा में गमले में अच्छी तरह से पानी डाल दें।
- बस आपका इलायची का पौधा पूरी तरह से तैयार है।
इन टिप्स की सहायता से आप मिट्टी तैयार करके पौधा लगा सकती हैं। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।