इस एक ट्रिक की मदद से आप भी टॉयलेट की बंद नाली को खोलें

घर का टॉयलेट एक ऐसी जगह है जहां की साफ सफाई पर हमेशा से ध्यान रखा जाता है। सुबह से लेकर शाम तक लगभग एक से दो बार टॉयलेट की सफाई ज़रूर होती रहती है। लेकिन, असुविधा तब होती है, जब अचानक से टॉयलेट की नाली बंद हो जाती है और टॉयलेट भरकर बाथरूम का पानी फैलने लगता है। टॉयलेट पेपर आदि के इस्तेमाल से टॉयलेट जाम हो जाता है। ऐसे में आप प्लम्बर भी नहीं और टॉयलेट भी जाम है, तो ऐसे में बहुत कठिनाई हो जाती है। लेकिन, इस लेख को पढ़ने के बाद आप टॉयलेट पेपर से जाम हुए टॉयलेट की बंद नाली को आसानी से खोल सकती हैं, बस इसके लिए आपके घर में एक चीज का होना ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप बंद टॉयलेट की नाली को खोल सकती हैं।
वायर हेंगर की मदद लें

जी हैं, यक़ीनन यह बोला जा सकता है कि लगभग हर घर में कपड़े टांगने वाला हेंगर ज़रूर होगा। अगर आपके घर में हेंगर है, तो आप किसी भी टॉयलेट की बंद नाली को आसानी से खोल सकती हैं। अगर हंगेर नहीं है, तब भी आप बंद टॉयलेट की नाली को आसानी से खोल सकती हैं। बिना हेंगर के कैसे नाली को खोल सकती है, इसे हम आपको आर्टिकल में आगे ज़रूर बताएंगे।
इसे भी पढ़ें: बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ
हेंगर को करें सीधा

टॉयलेट की बंद नाली को खोलने के लिए सबसे पहले आप हेंगर को लीजिये। हेंगर लेने के बाद किसी चीज की मदद से उसे सीधा कर लीजिये। सीधा करने वक्त यह ध्यान रहे कि हेंगर में जो हुक दिया होता है, उसे सीधा नहीं करना है। यानि एक तरह से हेंगर के हुक को छोड़कर बाकि सभी हिस्से को सीधा कर लीजिये। सीधा करने के बाद हुक को भी अच्छे से चेक कर लीजिये कि सही तरीके से है या नहीं। (बाथरूम की शेल्फ को करें आर्गेनाइज)
बंद नाली खोलें

अब आप हेंगर के दूसरे साइड में किसी कपड़े को लपेट लीजिये ताकि सफाई करते या फिर हेंगर को पकड़ते समय ग्रिप बन सके हैं। अब आप एक साइड से पकड़कर हुक वाले साइड को टॉयलेट के नाली में डालें और एक से दो बार आराम-आराम से ऊपर-नीचे खीचें। इससे नाली में जमा टॉयलेट पेपर या अन्य चीज हुक में फसकर आसानी से बाहर निकल जाता हैं। ऐसे करने के बाद एक से दो बार फ्लश को ऑन करें और देखे कि नाली खुला है कि नहीं। अगर नहीं खुला है तो ऐसे ही एक से दो बार और करें।
इसे भी पढ़ें: इन बाथरूम आर्गेनाइजेशन हैक्स को जानने के बाद आपका काम हो जाएगा बेहद आसान
जब हेंगर न हो

अगर आपके घर में हेंगर नहीं है, तब भी आप टॉयलेट की बंद नाली को आसानी से खोल सकती हैं। इसके लिए आप किसी वायर या पतले आयरन तार को लीजिये और एक साइड से फोल्ड करके हुक की तरह बना लीजिये। दूसरी साइड कपड़ा लपेट लीजिये और हुक के साइड से टॉयलेट में डालें और सभी कचरा को आराम से बाहर निकाल लीजिये।
यक़ीनन, एक ट्रिक की मदद से आप कभी भी आसानी से बंद टॉयलेट की नाली को खोल सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@content.instructables.com,www.thespruce.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।