Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Broken Tiles DIY: ₹150 में गार्डन बन सकता है स्टाइलिश, टूटे टाइल्स के टुकड़े से बनाएं Fountain

How to Make a Water Fountain from Broken Tiles: अगर आपके घर की छत या स्टोर रूम में टूटे टाइल्स पड़े हैं, तो इन्हें फेंके नहीं। ₹150 के बजट में बनाएं स्टाइलिश गार्डन फाउंटेन। जानें पुराने टायर और टाइल्स से 2 तरह के वाटर फॉल बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
Updated:- 2026-05-23, 15:00 IST
image

Tute Tiles Ke Tukde Se Fountain Kaise Banaye: अक्सर घर की रेनोवेशन के बाद टाइल्स के कुछ टुकड़े बच जाते हैं या टूट जाते हैं, जिन्हें हम बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन टुकड़ों का इस्तेमाल कर आप अपने गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बाजार में मिलने जैसा फाउंटेन बना सकती हैं। वह भी मात्र ₹150 के मामूली खर्च में, जो कि एक छोटे वाटर पंप की कीमत है, आप अपने बगीचे को किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसा रॉयल लुक दे सकती हैं। टूटे टाइल्स से बने वाटर फाउंटेन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपके घर की छत पर टूटे टाइल्स के ढेर सारे टुकड़े पड़े हैं, तो इन्हें बेकार समझने के बजाए घर पर फाउंटेन बनाएं। नीचे लेख में पढ़े 2 तरीके से इन्हें बनाने का तरीका-

मोजेक पॉट फाउंटेन कैसे बनाएं? (How to Make a Waterfall at Home)

How to Make a Waterfall at Home

मोजेक पॉट फाउंटेन उन लोगों के लिए है जिनके पास जगह कम है। इसे आप बालकनी या गार्डन के छोटे से कोने में रख सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका-

जरूरी सामान

  • गमला या टब -1
  • टूटे हुए टाइल्स
  • छोटा वाटर पंप-1
  • प्लास्टिक पाइप-1
  • व्हाइट सीमेंट-1 किलो
  • पत्थर या कंकड़- जरूरत के अनुसार
  • मनी प्लांट या छोटे पौधे
  • वॉटरप्रूफ पेंट

इसे भी पढ़ें- घर में बेकार पड़े कबाड़ से बनाएं कमाल की ये 5 चीजें, सेट हो जाएगा सारा सामान 

बनाने की विधि (Water Fountain DIY for the Garden)

how to make mini fountain at home

  • एक पुराने बड़े गमले या प्लास्टिक के टब को बेस के रूप में लें।
  • टूटे हुए टाइल्स के छोटे-छोटे टुकड़ों को सीमेंट की मदद से गमले की बाहरी दीवार पर टेढ़े-मेढ़े पैटर्न में चिपकाएं।
  • गमले के बीच में एक छोटा वाटर पंप रखें।
  • पंप के पाइप को ऊपर तक लाएं और उसके चारों ओर पत्थरों का ढेर लगा दें।
  • जब आप पंप चलाएंगे, तो पानी पत्थरों से टकराकर रंग-बिरंगे टाइल्स के ऊपर से बहेगा।
  • इससे आपका घर पर बना झरना चमकता हुआ दिखाई देगा।

टायर और टाइल्स स्टेप फाउंटेन कैसे बनाएं? (Water Fountains for Home Decor)

how to make fountain without

अगर आप अपने गार्डन को थोड़ा भारी और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो यह सीढ़ीदार फाउंटेन बेस्ट है। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-

जरूरी सामान (Ghar Par Fountain Kaise Banaye)

  • पुराने टायर- 2 या 3 अलग साइज के
  • मजबूत प्लास्टिक शीट-1
  • सीमेंट और बालू-2-3 किलो
  • व्हाइट सीमेंट-1 किलो
  • मीडियम साइज का वाटर पंप-1
  • बड़े पत्थर और कंकड़
  • वॉटरप्रूफ पेंट
  • छोटे पौधे
  • टूटे हुए टाइल्स

बनाने की विधि

step by step process to make fountain

  • इसके लिए आपको दो अलग-अलग साइज के पुराने टायर या बड़े डिब्बों की जरूरत होगी।
  • इन्हें एक के ऊपर एक रखें। अब इन पर सीमेंट का लेप लगाकर टूटे हुए टाइल्स के टुकड़ों को खूबसूरती से चिपकाएं।
  • ध्यान रहे कि ऊपरी हिस्से के टाइल्स थोड़े बाहर की ओर निकले हों ताकि पानी नीचे गिर सके।
  • वाटर पंप को सबसे नीचे वाले हिस्से में रखें और पाइप को सबसे ऊपरी टायर तक ले जाएं।
  • ऊपरी हिस्से से पानी छलक कर नीचे वाले स्टेप पर गिरेगा।
  • टाइल्स के बीच के गैप को व्हाइट सीमेंट से भरें और ऊपर से मनी प्लांट या छोटे डेकोरेटिव पत्थर डाल दें।
  • यह किसी महंगे थ्री-टियर फाउंटेन जैसा दिखेगा।

घर पर बने फाउंटेन का कैसे करें रख-रखाव?

  • घर पर फाउंटेन बनाने के लिए एक सबमर्सिबल वाटर पंप खरीदना है जो किसी भी एक्वेरियम या इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर ₹120 से ₹150 में मिल जाता है।
  • महीने में एक बार फाउंटेन का पानी जरूर बदलें और पंप को साफ करें ताकि काई न जमे।
  • इस छोटे पंप को आप अपने घर के इन्वर्टर या सोलर पैनल से भी जोड़ सकती हैं क्योंकि यह बहुत कम बिजली खर्च करता है।

इसे भी पढ़ें- Old Curtain Uses: बेकार नहीं इन 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं पुराने पर्दे

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।