Old Tyre Reuse: पुराने टायरों का कैसे करें मेकओवर? जानें इनसे गार्डन सजाने का यूनिक तरीका

पुराने टायर अक्सर कबाड़ समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ इन्हें घर और बगीचे की जान बनाया जा सकता है। टायरों को रीसायकल करना न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपके होम डेकोर को एक रस्टिक और मॉडर्न लुक भी देता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टायरों का मेकओवर कर उन्हें गार्डन में इस्तेमाल करने के शानदार तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
वर्टिकल गार्डन के लिए टायर वॉल (Tyre Wall Planters)
अगर आपके पास गार्डन में जगह कम है, तो टायरों को दीवार पर टांगकर वर्टिकल गार्डन बनाना एक अच्छी सोच है। आप टायरों को काले या अपनी पसंद के किसी भी न्यूट्रल शेड में पेंट कर सकते हैं।
-1778053503004.jpg)
इसके बाद इन्हें मजबूत हुक की मदद से दीवार पर सेफ तरीके से लगाएं। टायरों के निचले हिस्से में थोड़ी मिट्टी भरकर आप उनमें बेल वाले पौधे या छोटे फूल लगा सकते हैं। यह आपके घर की खाली दीवार को एक आर्ट गैलरी जैसा लुक देता है।
कलरफुल स्टैक्ड प्लांटर्स (Colorful Stacked Planters)
बगीचे को सुंदर बनाने के लिए टायरों को चमकीले रंगों जैसे लाल, नीला, हरा या पीला रंग दें। आप इन पर सफेद पेंट से फूलों के डिजाइन भी बना सकते हैं। एक के ऊपर एक टायर रखकर आप इन्हें सीढ़ी जैसा लुक दे सकते हैं या सीधे खड़े करके बड़े गमलों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें बड़े पत्ते वाले पौधे या मौसमी फूल बहुत अट्रेक्टिव लगते हैं।
टायर मेकओवर के दौरान बरतें ये सावधानी
टायरों के लिए हमेशा एनामेल या स्प्रे पेंट का यूज करें, क्योंकि ये धूप और बारिश में लंबे समय तक टिके रहते हैं।
इसे भी पढ़ें - छुट्टियों में जा रही हैं बाहर? पुरानी सूती टी-शर्ट से करें यह काम, पौधों को मिलता रहेगा पानी
पेंट करने से पहले टायर को अच्छी तरह साबुन और पानी से साफ करें ताकि धूल और ग्रीस निकल जाए और पेंट की फिनिशिंग अच्छी आए।
-1778053520589.jpg)
अगर आप टायर में सीधे मिट्टी भर रहे हैं, तो निचले हिस्से में कुछ छेद जरूर करें ताकि पानी जमा न हो और पौधों की जड़ें न सड़ें।
इसे भी पढ़ें - लू के थपेड़ों से मर रहे हैं कीमती पौधे? गमलों पर लपेट दें 'जूट की बोरी', मिट्टी हमेशा रहेगी गीली और ठंडी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।