Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

Old Curtain Uses: बेकार नहीं इन 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं पुराने पर्दे

Old Curtain Reuse Tips: लंबे समय से कमरे में लगे पर्दे का रंग और प्रिंट धुंधला होने लगता है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं पर्दे को हटाकर नया कर्टन लगा देते हैं। अब सवाल आता है कि पुराने पर्दे का क्या किया जाए? वैसे आमतौर पर लोग इन्हें काटकर पोंछा या इधर-उधर फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बेकार समझा जाने वाला पुराना पर्दा घर के कई कामों में दोबारा से इस्तेमाल हो सकता है। नीचे लेख में जानें रीयूज-
Updated:- 2026-05-18, 14:17 IST
image

Tips To Reuse Old Curtains: घर को सुंदर दिखाने में डेकोरेशन आइटम्स के साथ-साथ पर्दा अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आपने गौर किया होगा कि खास मौके या फिर मेहमानों के आने पर परदों पर खास ध्यान दिया जाता है कि कहीं यह गंदा तो नहीं या फिर बहुत पुराना तो नहीं लग रहा है। अगर पुराना या भद्दा लग रहा है, तो इसे बदलकर नया पर्दा लगा दिया जाता है। अक्सर जब हम घर का नया पेंट करवाते हैं या फिर नया लुक देना चाहते हैं, तो पुराने पर्दे को निकालकर स्टोर रूम में या फिर पोंछा में इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये पुराने पर्दे का इस्तेमाल घर के कई कामों में दोबारा से कर सकती हैं। नीचे लेख में जानिए Old Curtain के 7 रीयूज।

कुशन और तकिया कवर बनाएं

how to make cushion cover help of curtain

पुराने पर्दों का सबसे अच्छा उपयोग सुंदर कुशन कवर बनाने में किया जा सकता है। अगर पर्दे सिल्क, साटन या किसी अच्छे प्रिंटेड कपड़े के हैं, तो उनसे बने कुशन आपके सोफे को एक नया और रॉयल लुक देंगे। आपको बस अपने कुशन के साइज के हिसाब से कपड़े को काटना है और उसे सिलना है।

इसे भी पढ़ें- Expired Cream Reuse Ideas: बेकार समझकर न फेंकें एक्सपायर्ड फेस  क्रीम, इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करने पर चमक उठेंगी पुरानी चीजें

किचन एप्रन और डस्टर

मोटे सूती पर्दे किचन के काम के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आप इनसे एप्रन बना सकती हैं, जो खाना बनाते समय आपके कपड़ों को दाग-धब्बों से बचाएगा। इसके अलावा, पर्दों के बचे हुए छोटे टुकड़ों को काटकर आप किचन डस्टर या सफाई के कपड़े बना सकती हैं। इनका कपड़ा पानी सोखने में माहिर होता है, इसलिए ये कांच या प्लेटफॉर्म साफ करने के काम आते हैं।

टेबल क्लॉथ या रनर

Make Table Runner From Old Curtain Cloth

अगर आपके पुराने पर्दे थोड़े भारी काम वाले या कढ़ाई वाले हैं, तो वे एक बेहतरीन टेबल क्लॉथ बन सकते हैं। डाइनिंग टेबल के साइज के हिसाब से कपड़े को काटकर किनारों से मोड लें। अगर कपड़ा कम है, तो आप उससे केवल टेबल रनर बना सकती हैं। 

पुराने सोफे के लिए थ्रो या कवर

कई बार सोफे का कपड़ा पुराना दिखने लगता है या उस पर दाग लग जाते हैं। ऐसे में पुराने पर्दों को आप सोफा थ्रो की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सोफे के हैंडल या बैक पर क्रिएटिव तरीके से बिछाने से न केवल दाग छिप जाते हैं, बल्कि कमरे का लुक भी बदल जाता है।

बच्चों के लिए टॉय बैग या कपड़े के थैले

पुराने पर्दों से कपड़े से थैले बना सकती हैं। ये थैले सब्जी लाने से लेकर सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, आप बच्चों के बिखरे हुए खिलौनों को समेटने के लिए बड़े आकार के पोटली बैग भी बना सकती हैं। इन्हें धोना भी आसान होता है और ये सालों-साल चलते हैं।

अलमारी के शेल्फ लाइनर

 how to make almirah liner

अलमारी की सफाई करते समय हम अक्सर अखबार या प्लास्टिक की शीट बिछाते हैं। इसकी जगह पुराने पर्दों को शेल्फ के आकार में काटकर बिछाएं। कपड़े के लाइनर देखने में अच्छे लगते हैं। गंदे होने पर इन्हें बस मशीन में धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पौधों के लिए शेड

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो पुराने पर्दे पौधों के काम आ सकते हैं। गर्मियों की तेज धूप से नाजुक पौधों को बचाने के लिए आप पुराने पर्दों से ग्रीन नेट की तरह शेड बना सकती हैं। इसके अलावा इन पर्दों की मदद से बैठने के लिए फ्लोर मैट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Baby Toys Reuse Ideas: बच्चों के पुराने खिलौने नहीं बेकार, बनाएं घर के लिए क्यूट डेकोरेशन पीस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।