सब्जी रखने के घर पर बनाएं वेजिटेबल ऑर्गेनाइजर

अक्सर हम सभी घर में अव्यवस्थित सामान को रखने के लिए बाजार में महंगे से महंगे ऑर्गेनाइजर खरीद कर लाते हैं। ऑर्गानाइजर में सामान को सही तरीके से रखने से घर साफ-सुधरा लगता है। आज के समय लोग घर ही नहीं बल्कि किचन में रखी सब्जियों को रखने के लिए अच्छे से अच्छे वेजिटेबल स्टैंड खरीदकर लाते हैं ताकि सब्जियों को अलग-अलग करके रख सकें। इस लेख में आज हम आपको घर में मौजूद वेस्ट मटेरियल से सब्जी स्टैंड बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे
घर में आने वाला अधिकतर सामान गत्ते के डिब्बे में आता है। इन डिब्बे से सामान निकालने के बाद इन्हें बेकार समझ कर फेक देते हैं। आपको बता दें कि आप इन डिब्बे का इस्तेमाल सब्जियों को रखने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड को चौकोर आकार में काट लें। इसके बाद इसके किनारे पर पेपर या बोरी को काटकर चिपका दें। ऐसा करने से कार्डबोर्ड लंबे समय तक चलेगा
इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: खराब हो गए प्लास्टिक के गमलों को फेंके नहीं ,ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
अखबार से बनाएं वेजिटेबल आर्गनाइजर

सब्जी को रखने के लिए आप न्यूजपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना सुबह अधिकतर लोगों के घर न्यूजपेपर आता है। पुराना होते हुए उस पेपर को उठा कर रख दें। इस तरह से महीना बीतते-बीतते ढेर सारा अखबार हो जाता है जिसे कबाड़ वाले के हाथ बेंच देते हैं। आपको बता दें कि आप इन पेपर का इस्तेमाल कर घर पर ही वेजिटेबल ऑर्गानइजर बना सकती हैं। इसके लिए पेपर को एक-एक करके अलग कर लें। इसके बाद इसे एक के ऊपर रखकर फोल्ड करते हुए बांधे। इस तरह से आसानी से अखबार से टोकरी बना सकती हैं।
घर पर रखी बोरी से बनाएं टोकरी

घर पर मौजूद बोरी की मदद से टोकरी बना सकती है। इसके लिए बोरी को काटकर बुनते हुए उसे गोल आकार दें। (अखबार का रीयूज)
कलरफुल पेपर की मदद से बनाएं टोकरी

इसे भी पढ़ें-बिना पैसे खर्च किए कार्डबोर्ड से बनाएं ऑर्गेनाइजर, घर को करें डेकोरेट
ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने पर उसके साथ कई बार कलर फुल पेपर आते हैं। इन की पेपर की मदद से घर पर ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए पेपर को फोल्ड करते हुए ग्लू की मदद से चिपकाएं। तस्वीर को देखते हुए इसे आकार दें। (ऐसे करें कपड़े का रीयूज)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, amazon, Suttterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।