चश्मे को साफ करने के लिए घर पर बनाएं ग्लास क्लीनर

अगर चश्मे को साफ न किया जाए, तो इसके कारण देखने में परेशानी आती है। इसलिए समय-समय पर चश्मे को साफ करते रहने चाहिए। 
Updated:- 2023-06-20, 16:36 IST
image

कुछ लोग स्टाइल के लिए चश्मा पहनते हैं। ग्लास लगाने से लुक इन्हांस होता है। कई लोगों की आंखों की रोशनी कम होने की वजह से चश्मा लगाना पड़ता है। क्या आप भी चश्मा पहनती हैं? चश्मे के साथ यह परेशानी होती है कि यह जल्दी गंदा हो जाता है। इसलिए इसे साफ करना जरूरी होता है। गंदे चश्मे के कारण सही से दिखाई भी नहीं देता है। साथ ही, चश्मा देखने में अच्छा नहीं लगता है। चश्मे को साफ करने के लिए बाजार में क्लीनर मिलते हैं। यह काफी महंगे भी होते हैं। आपको यह बार-बार बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है। आप चाहें, तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। ग्लास क्लीनर बनाने के लिए कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ती है। चलिए जानते हैं ग्लास क्लीनर बनाने का तरीका। 

ऐसे बनाएं क्लीनर

tips to make glass cleaner
चश्मे को बिना साफ किए बगैर पहनने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए जैसे ही चश्मा गंदा हो, तुंरत साफ कर लें।

क्या चाहिए?

  • पानी
  • स्प्रे बोतल
  • विच हेजल
  • ¾ रबिंग अल्कोहल
  • 1 बूंद डिशवॉशिंग सोप

क्या करें?

  • क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले स्प्रे बोतल में ठंडा पानी डालें। 
  • अब इसमें रबिंग अल्कोहल और विच हेजल मिलाएं। 
  • आखिर में 1 बूंद डिशवॉशिंग सोप डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • बोतल को ज्यादा शेक न करें, क्योंकि डिश वॉशिंग सोप के कारण क्लीनर झाग में बदल जाएगा। 
  • लीजिए तैयार चश्मे को साफ करने के लिए क्लीनर।

इसे भी पढ़ें: चश्मे की क्लीनिंग में मदद करेंगे यह होममेड क्लीनर

कैसे करें इस्तेमाल?

how to use cleaner

  • चश्मे पर क्लीनर को स्प्रे करें। 
  • अब एक साफ या माइक्रो फाइबर कपड़े से चश्मे को साफ कर लें। 
  • आप चाहें, तो कपड़े पर क्लीनर को छिड़कर फिर इससे चश्मा साफ कर सकती हैं। 

नोट: इस बात का ध्यान रखें क्लीनर के लिए अल्कोहल फ्री विच हेजल का इस्तेमाल करें। (चुटकियों में बनाएं नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स)

इसे भी पढ़ें: कहीं आप गलत तरीके से तो नहीं कर रही हैं आई ग्लास को साफ, जानें सही तरीका

क्लीनर को स्टोर कैसे करें?

ग्लास क्लीनर को रूम टेंपरेटर पर स्टोर करें। इस बात का ध्यान रखें कि बोतल का ढक्कन अच्छे से बंद हो, ताकि यह लीक न हो। क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले बोतल को हल्के से घूमा लें। ऐसा करने से यह बोतल के तले में नहीं सेट होगा। (घर पर ऐसे बनाएं लिक्विड डिश सोप)

इन बातों का रखें ध्यान

eye glasses storing tips

  • चश्मे को नया जैसा रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब आप इनका इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तब चश्मे को बॉक्स में रख दें। ऐसा करने से चश्मा खराब नहीं होता है।
  • खेलते समय चश्मा उतार दें, ताकि यह टूटे नहीं। इसके अलावा, चश्मे को स्क्रैच से बचाने के लिए इसे कवर करके रखें।
  • चश्मे को ऐसे टेबल या अन्य जगह पर फेंके नहीं। ऐसा करने से चश्मे पर स्क्रैच आ सकते हैं। 
  • चश्मे में कभी-भी गर्म पानी न डालें। इससे ग्लास टूट सकता है या जल्दी खराब हो जाएगा। केवल ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। चश्मे पर पानी डालने के बाद माइक्रो फाइबर क्लोथ से चश्मे को पोंछ लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि चश्मे को टूथपेस्ट से साफ नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ लोग फोमिंग शेव का उपयोग करते हैं। इससे भी चश्मा खराब हो सकता है। 
  • बेकिंग सोडा से भी चश्मे को साफ करने की गलती न करें। 

 

 

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।