Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

DIY Smoke Fountain: कार्डबोर्ड और ककड़ से बनाएं स्मोकी फाउटेंन, कमरे की बढ़ेगी खूबसूरती

मार्केट में एक से बढ़कर एक चीजें बिकने लगी हैं। पहले जहां धूप बत्ती रखने के लिए नॉर्मल स्टैंड आते थे। वहीं इन दिनों स्मोकी फाउटेंन काफी ट्रेंड में हैं। ये न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि मंदिर और कमरे की शोभा बढ़ामे में भी काम आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कार्डबोर्ड और ककड़ की मदद से इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-06-15, 12:46 IST
How to make smoke fountain at home

घर को खूबसूरत और यूनिक लुक देने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे शोपीस की जरूरत नहीं होती। आप चाहें तो घर पर रखी बेकार चीजों से भी एक शानदार स्मोक फाउंटेन बना सकती हैं। जब इस फाउंटेन से पानी की तरह नीचे की तरफ धुआं गिरता है, तो यह देखने में अट्रैक्टिव लगता है। आज के इस लेख में हम आपको कार्डबोर्ड और कंकड़-पत्थरों की मदद से घर पर ही एक सुंदर डीआईवाई स्मोक फाउंटेन (DIY Smoke Fountain) बनाने के बारे में बताने जा हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और यह आपके कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। नीचे पढ़ें प्रोसेस-

जरूरी सामान

खूबसूरत स्मोक फाउंटेन को बनाने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप कम से कम बजट में इसे बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे जानें जरूरी सामान और बनाने का प्रोसेस-

smoke fountain kaise banayen

  • कार्डबोर्ड
  • कुछ छोटे-बड़े कंकड़ और पत्थर
  • ग्लू गन
  • कटर या कैंची
  • मनपसंद एक्रेलिक रंग और ब्रश
  • बैकफ्लो धूपबत्ती
  • प्लास्टिक बोतल के 2 ढक्कन

इसे भी पढ़ें- Broken Tiles DIY: ₹150 में गार्डन बन सकता है स्टाइलिश, टूटे टाइल्स के टुकड़े से बनाएं Fountain

Smoke Fountain बनाने का तरीका

DIY smoke fountain

  • स्मोक फाउटेंन बनाने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड को गोल आकार में काट लें।
  • इसका आकार आप अपने हिसाब से छोटा बड़ा कर सकती हैं।
  • इसके बाद थर्माकोल को छोटे-छोटे उबड़-खबड़ टुकड़े से तोड़ लें।
  • अब इन्हें ग्लू गन की मदद से एक-एक करके चिपकाएं।
  • ध्यान रखें थर्माकोल को एक के ऊपर एक रखकर थोड़ा ऊंचा करें।
  • इसके बाद इसे थोड़ा देर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • फिर कॉपी कवर के अंदर लगे कार्डबोर्ड पाइप का एक छोटा सा टुकड़ा लें।
  • फिर इसके एक हिस्से को मोटा चार्ट पेपर लगाकर बंद कर दें। साथ ही, कार्डबोर्ड पाइप में एक होल करें, जहां पर धूप बत्ती रखेंगी।
  • अब इसे लिटाकर चिपकाएं। साथ ही, इसके नीचे प्लास्टिक के दो ढक्कन एक के नीचे एक करके चिपकाएं।
  • फिर ब्लैक कलर और ब्रश से पेंट करें।
  • कुछ देर सूखने के लिए रख दें।
  • अब इसके कार्डबोर्ड के खाली हिस्से में हरा और काला कलर मिक्स करके पेंट करें।
  • साथ ही नीचे खाली जगह पर छोटे-छोटे कंकड़ लगाएं। अगर यह नहीं है, तो आप क्ले से छोटी-छोटी बॉल बनाकर लगाएं और गोल्डन पेंट करें।
  • अब इसे 2-3 घंटे सुखाएं। इसके बाद अगर आपके पास आर्टिफिशियल प्लांट्स हैं, तो इसे लगाएं।
  • इससे यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगेगा।
  • अब कार्डबोर्ड के ऊपर किए गए होल पर बैकफ्लो धूपबत्ती रखें।

इसे भी पढ़ें- रसोई में फैले पॉलिथीन के ढेर से हैं परेशान? मिनटों में बनाएं यूनिक बैग ऑर्गनाइजर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।