Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

प्लास्टिक के फूल और गमले हो गए हैं गंदे? टूथपेस्ट के इस आसान हैक से मिनटों में चमकाएं

Easiest Way To Clean Artificial Flowers: क्या आप प्लास्टिक फूल और गमले को साफ करने के लिए बाजार से क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीद कर लाती है। अगर हां, तो आपको बता दें कि आप बाथरूम में मौजूद टूथपेस्ट की मदद से इसे चमका सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
Updated:- 2025-03-21, 18:28 IST
image

What Is The Best Cleaner for Artificial Plants: घर को सजाने के लिए आमतौर पर लोग बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशियल फूल और गमले खरीद कर लाते हैं। शुरूआत में कुछ दिनों तक उसे बहुत अच्छे से साफ करते हैं। लेकिन कुछ दिनों के बाद हम उसे रोजाना साफ करने के बजाय महीने या हफ्ते में साफ करते हैं। लेकिन कई बार समय न मिल पाने के कारण इन्हें समय पर साफ नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से इन पर दाग और धूल जमा होती है। इससे फूल और गमले अपनी चमक खो देते हैं। अब ऐसे में अगर आप इन्हें दोबारा से पहले जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में आज एक ऐसे सस्ते हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन्हें मिनटों में प्लास्टिक के फूल और गमले को चमकदार बना सकते हैं।

प्लास्टिक के फूल और गमले को कैसे साफ करें?

toothpaste cleaning hack

सामग्री

  • सफेद टूथपेस्ट (जेल वाला नहीं)
  • एक नरम कपड़ा या टूथब्रश
  • गीला कपड़ा या पानी

इसे भी पढ़ें- बेकिंग सोडा या सिरका नहीं.. स्कूल यूनीफॉर्म पर लगे इंक के दाग को इस एक चीज से करें फटाफट साफ

साफ करने का तरीका

  • प्लास्टिक के फूल या गमले पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं। अगर फूल या गमला बहुत गंदा है, तो आप टूथपेस्ट को सीधे उसकी सतह पर लगा सकते हैं।
  • अब एक नरम कपड़े या टूथब्रश का इस्तेमाल करके टूथपेस्ट को गोल-गोल घुमाते हुए अच्छे से रगड़ें।
  • इससे प्लास्टिक की सतह से सारी गंदगी, धूल और दाग निकल जाएंगे।
  • अच्छे सफाई करने के बाद गीले कपड़े या पानी से फूल और गमले को धोकर सूखा लें।
  • अंत में, गमले और फूल को सूखा लें। इसके बाद वे नए जैसी चमकने लगेंगे।

दूसरा तरीका

How to clean fake flowers from dust

  • आर्टिफिशियल फूल और गमले पर जमा गंदगी को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में पेस्ट लें।
  • अब इसमें आधा या एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर दोनों को आपस में मिक्स करें।
  • मिक्स करने के बाद पेस्ट को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। दूसरी तरफ पॉट और फ्लावर को इस पर मौजूद धूल को झाड़ें।
  • इसके बाद पेस्ट को इस पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब ब्रश या सूती कपड़े से रगड़ते हुए साफ करें। अब इसे साफ पानी से धुलकर सुखा लें।

इसे भी पढ़ें- विनेगर या बेकिंग सोडा नहीं...गंदी मैली प्लास्टिक की बाल्टी को झट से साफ कर सकती है यह 1 सस्ती चीज, नहीं होगा एक भी रुपया खर्च

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।