रसोई में फैले पॉलिथीन के ढेर से हैं परेशान? मिनटों में बनाएं यूनिक बैग ऑर्गनाइजर

किचन में सामान के साथ आने वाली प्लास्टिक की थैलियां या पॉलिथीन धीरे-धीरे जमा होकर एक बड़ा ढेर बना देती हैं। यह बिखराव न सिर्फ किचन की खूबसूरती को खराब करता है, बल्कि जरूरत के समय सही थैली ढूंढने में भी समय बर्बाद करता है। अगर आप भी रसोई में फैले इस कबाड़ से परेशान हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। घर में पड़े बेकार डिब्बों का इस्तेमाल करके आप मिनटों में पॉलिथीन डिस्पेंसर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर ही वेस्ट मटेरियल से यह यूनिक बैग ऑर्गनाइजर कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कैसे बनाएं बैग ऑर्गनाइजर?
इस ऑर्गनाइजर को बनाने के लिए सबसे पहले अपने घर में पड़ा कोई भी बेकार कंटेनर, प्लास्टिक का बड़ा डिब्बा या पुरानी कोल्ड-ड्रिंक की बोतल लें।

अब आप एक चाकू या कैंची लें। उसे हल्का सा गर्म करके कंटेनर के बीच वाले हिस्से में, थोड़ा नीचे की तरफ सामने की ओर एक गोल या चौकोर आकार का छेद बना लें।
इसे भी पढ़ें - Polythene Bag Reuse Ideas: घर में इकट्ठा हुई पॉलीथीन को न समझें बेकार, बना सकती हैं कमाल की ये चीजें
अब आप एक पॉलिथीन को सीधा फैलाएं। अब इसके हैंडल के अंदर से दूसरी पॉलिथीन के निचले हिस्से को निकालें। इसी तरह एक के हैंडल में दूसरी पॉलिथीन फंसाते हुए एक लंबी चेन या कतार बना लें। ऐसा करने से जब आप एक थैली खींचेंगी, तो दूसरी अपने आप आगे आ जाएगी।

अब आपस में जुड़ी हुई इन सभी पॉलिथीन थैलियों को रोल करते हुए धीरे-धीरे कंटेनर के अंदर ऊपर से डाल दें। सबसे पहली पॉलिथीन के एक छोर को डिब्बे के सामने बनाए गए होल या छेद से थोड़ा सा बाहर निकाल कर छोड़ दें, ताकि उसे पकड़कर खींचना आसान हो। इसके बाद डिब्बे का ढक्कन बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें - Water Gallon Reuse Ideas: पानी के गैलन को फेंकने के बजाय ऐसे तैयार करें ऑर्गेनाइजर, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।