Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

घर पर पुरानी बनारसी साड़ी से इस तरह बनाएं शॉल, जानिए कैसे

आज हम आपको घर पर बनारसी साड़ी से शॉल बनाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-12-09, 16:03 IST
image

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर फंक्शन में पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि साड़ियों से महिलाओं को ना सिर्फ एक ट्रेडिशनल लुक मिलता है बल्कि वे स्टाइलिश भी लगती हैं। लेकिन आजकल बनारसी साड़ियों का क्रेज काफी बढ़ गया है। महिलाएं हर बड़े अवसर पर बनारसी सिल्‍क की साड़ी पहनती हैं और बाजार से नई तरह की बनारसी साड़ी खरीदती रहती हैं। इसके बाद महिलाएं अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को पहनना पसंद नहीं करती हैं, जिसकी वजह से उनकी साड़ी ऐसी ही वार्डरोब में रखी रहती है और कुछ समय बाद वे साड़ी फैशन ट्रेड से बाहर हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं के पास बहुत सारी साड़ियां जमा हो जाती हैं। 

लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर अपनी पुरानी बनारसी साड़ी से एक खूरसूतर शॉल बना सकती हैं। आप इस शॉल को सर्दियों में ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा, आप बनारसी साड़ी से बनी शॉल को शादियों में किसी ड्रेस के ऊपर भी कैरी कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप घर पर शॉल कैसे बना सकती हैं। 

आवश्यक सामग्री 

banarasi saree in hindi

शॉल बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। 

  • बनारसी साड़ी 
  • कैंची 
  • चौक
  • सिलाई मशीन 
  • धागा
  • बेल

साड़ी का करें चुनाव 

banarasi saree

शॉल बनाने के लिए सबसे पहले आपको बनारसी साड़ी का चुनाव करना होगा, जिससे आप शॉल बनाना चाहती हैं। आप साड़ी का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा हो क्योंकि पतले कपड़े की शॉल में फिनिशिंग नहीं आएगी। साथ ही, वह कुछ दिन बाद ही शॉल खराब हो जाएगी।

साड़ी की करें मार्किंग

साड़ी को सिलेक्ट करने के बाद अब आप उसपर शॉल बनाने के लिए निशान लगाएं। निशान लगाने के लिए आप साड़ी का पल्लू का ही चुनाव करें। (खुद से करें साड़ी के पल्‍लू को ड्रेप, सीखें 3 आसान तरीके) क्योंकि साड़ी बहुत बड़ी होती है और पूरी साड़ी की आप शॉल नहीं बना सकती हैं। इसके लिए, आप साड़ी के पल्लू को फोल्ड कर लें और उसपर अपनी लंबाई के हिसाब से निशान लगा लें। अगर आपको शॉल थोड़ी लंबी चाहिए, तो आप निशान उसी हिसाब से लगाएं। साथ ही, आप बनारसी साड़ी पर बने हुए डिजाइनर बॉर्डर का ध्यान रखें। 

इसे ज़रूर पढ़ें- खूबसूरत शॉल खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये मार्केट्स, आप भी जानें

पल्लू की करें कटिंग 

जब आप अपनी साड़ी के पल्लू को अपनी लंबाई के हिसाब से मार्क कर लें, तो अब आप साड़ी की कटिंग करना शुरू कर दें। कटिंग करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि जहां आपने निशान लगाए हैं, आप उससे थोड़ी जगह छोड़ कर ही साड़ी को कट करें। क्योंकि कई बार निशान साइज के हिसाब से ठीक नहीं लग पाते हैं और कपड़ा कम पड़ जाता है। 

अब शॉल की करें सिलाई 

sweing machine in hindi

इस सभी स्टेप्स के बाद, अब आपको शॉल की सिलाई करनी है। इसके लिए, आप साड़ी के कटे हुए बॉर्डर के किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से सिलाई कर लें। बस हो गई आपकी बनारसी शॉल तैयार, इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसमें मोती, बेल आदि भी लगा सकती हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- बनारसी साड़ी का रखरखाव होगा सही तो सालों बनी रहेंगी नई

 

उम्मीद है कि अब आपको समझ में आ गया होगा कि कैसे बनाई बनारसी साड़ी से शॉल कैसे बनाई जाती है। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google) 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।