पालक के पत्तों में बार-बार लग जाते हैं कीड़े तो घर पर ही बनाएं कीटनाशक दवाई

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में लोगों को पालक खाना बेहद पसंद होता है। इसलिए लोग घरों में ही अब पालक उगाने लगे हैं। यह काफी आसान होता है और आप फ्रेश हरी सब्जियां भी खा पाते हैं। लेकिन लोगों को घर में लगाए गए पौधों में एक शिकायत रहती है।
दरअसल पालक के पत्तों में आसानी से कीड़े लग जाते हैं। अगर किसी भी एक पत्ते में कीड़े लग गए, तो समझ जाइए आपके सारे पत्ते खराब होने वाले हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही कीटनाशक दवाई बना सकती हैं। ऐसा करने से आपके पौधों को कीड़े भी नहीं लगेंगे और आपकी सब्जियों को भी नुकसान नहीं होगा।
बाहर से खरीदी जाने वाली सब्जियों में लोग काफी हानिकारक कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी सेहत को अंदर से बीमार करते हैं।
इस तरह बनाएं कीटनाशक दवा

आप घर के खाने में प्रयोग होने वाले लहसुन और पुदीना स्प्रे से पालक के पत्तों से कीड़े भगा सकते हैं। यह आपके पौधों समेत आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 20 से 25 पुदीने के पत्ते को अच्छे से धो लेना है।
- फिर इसमें 3-4 लौंग लहसुन को लेकर साथ में पीस देना है। (विंटर में कुछ इस तरह घर पर आप भी उगाएं पालक)
- पेस्ट बनाने के बाद आप इसे पानी से भरी स्प्रे की बोतल में डालकर बंद कर दें।
- इसके बाद पानी को कुछ देर ऐसे ही रहने दें। फिर बोतल को अच्छे से हीलाकर अपने पौधों को स्प्रे करें।
- पौधे की पत्तियों और तनों पर मिश्रण का छिड़काव अवश्य करें। इससे आपके पौधों पर कीड़े नहीं लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- Grow Spinach At Home: इन टिप्स की मदद से गमले में उगाएं पालक, खाद की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
नींबू के पत्तों से बनाएं कीटनाशक दवा

इसके लिए आप सबसे पहले नींबू के पत्तों को साफ करके मिक्सर में डालें। फिर इस के बाद आप इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और दो कप पानी डालकर अच्छे से पीस दें।
- स्प्रे बनाने के लिए आपको ध्यान रखना होगा कि यह अच्छी तरह से पीस गया हो।
- इसे जानने के लिए आप इस पेस्ट को छाल लें।
- ऐसा करने से जो भी मोटे कंड़ होंगे, वह अलग हो जाएंगे। (ऑर्गेनिक तरीके से घर पर ही उगा सकती हैं सब्जियां, जानिए कैसे)
- अब अब इसमें सिरका और हाइड्रोजन पेरोक्साइड लिक्विड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद आप इसे एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें।
- इस तरह आपकी कीटनाशक दवाई तैयार है।
इसे भी पढ़ें- गार्डन में पालक का पौधा लगाने से पहले मिट्टी तैयार करते समय इन बातों का रखें ध्यान
नीम से बनाएं कीटनाशक दवा
नाम से कीटनाशक दवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको नीम के कुछ पत्तों को रात भर पानी में भिगोकर रखना है।
- फिर अगले दिन एक बर्तन में 1 ग्लास पानी के अंदर 2 बड़े चम्मच नीम का तेल मिलाएं।
- अगर आपके पास नीम का तेल नहीं है, तो आप नीम के पत्तों से भी कीटनाशक दवाई बना सकते हैं।
- इसके लिए आपको पत्तों को पीस कर उसे 1 बोतल पानी में भर लेना है।
- एक रात तक पानी को बोतल में बंद रहने दें।
- फिर अगले दिन पौधों पर डालें।
- ऐसा करने से पालक के पत्तों से कीड़े हट जाएंगे।
- अगर आपके पास नीम का तेल है, तो आप इसमें 2 चम्मच नीम का तेल मिला सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।