Hanger Reuse ideas: पुराने हैंगर को फेंकने की गलती न करें, बगीचे से लेकर लैपटॉप स्टैंड तक; ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Old Hanger Reuse Ideas: महीने में बारी जब डीप क्लीनिंग की आती है, तो हम घर में मौजूद पुरानी और बेकार चीजों को फेंक देते हैं। इनमें से एक है पुराने हैंगर्स। कपड़ों को अलमारी में सहेज कर के रखने के लिए हम सभी हैंगर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब ये बेकार हो जाते हैं, मुड़ जाते हैं या इनमें जंग लग जाता है, तो इन्हें कूड़े में फेंक देते हैं, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि कूड़ा समझे जाने वाले ये हैंगर घर के अन्य कामों में दोबारा से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको पुराने हैंगर के रीयूज के बारे में बताने जा रहे हैं।
कुक-बुक या टैब होल्डर
किचन में रेसिपी देखते समय किताब को खुला रखना मुश्किल होता है। चिमटी वाले हैंगरका इस्तेमाल करें। किताब को क्लिप में फंसाकर कैबिनेट के हैंडल पर लटका दें। अब आप बिना हाथ लगाए आराम से रेसिपी पढ़ सकते हैं।
गार्डन टूल ऑर्गनाइजर

पुराने हैंगर का उपयोग करके आप एक बेहतरीन गार्डन टूल ऑर्गनाइजर तैयार कर सकते हैं। बस अपने गार्डन शेड की दीवार पर कुछ मजबूत हैंगर टांगें। इन पर आप बागवानी के दस्ताने, कैंची, छोटे खुरपे और कटर आसानी से लटका सकती हैं। इससे आपके औजार सुरक्षित रहेंगे, उनमें जंग लगने की संभावना कम होगी और काम के समय वे आपको तुरंत मिल जाएंगे।
जूतों और सैंडल को सुखाने के लिए बनाएं स्टैंड
पतले तार वाले हैंगर को नीचे से काटकर दोनों तरफ से ऊपर की ओर मोड़ दें। अब आप इसमें अपनी सैंडल या चप्पलें फंसाकर दीवार या स्टैंड पर लटका सकते हैं। यह कीचड़ वाले जूतों को सुखाने के भी काम आता है।
लैपटॉप और टैबलेट स्टैंड बनाएं

लैपटॉप या टैबलेट के लिए हम में से अधिकतर लोग मार्केट से स्टैंड खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप हैंगर की मदद से इसका स्टैंड बना सकती हैं।
- इसके लिए बस हैंगर के निचले हिस्से को बीच से थोड़ा ऊपर की ओर मोड़ें।
- फिर दोनों सिरों को इस तरह सेट करें कि वह लैपटॉप का वजन संभाल सके।
- आप इसे मोड़कर कमरे के लिए टैबलेट स्टैंड भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Broken Slipper Reuse Ideas: टूटी चप्पलों से बनाएं ये डेकोरेटिव आइटम्स
बेल वाले पौधों को चढ़ाने के लिए

- अगर आपको बागवानी का शौक है, तो पुराने हैंगर आपके पौधों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।
- मेटल के हैंगर को खोलकर सीधा करें और फिर उसे गोल या त्रिकोणीय आकार देकर गमले की मिट्टी में गाड़ दें।
- यह छोटी बेलों जैसे मनी प्लांट या फूलों वाली लताओं को ऊपर चढ़ने के लिए एक मजबूत सहारा देता है।
- इसके अलावा, आप कई हैंगर को एक साथ बांधकर एक सुंदर वर्टिकल गार्डन फ्रेम भी तैयार कर सकते हैं।
चश्मे और बेल्ट का ऑर्गेनाइजर

अलमारी में चश्मे, धूप के चश्मे और बेल्ट इधर-उधर बिखरे रहते हैं। इसके लिए एक पुराने हैंगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए निचले हिस्से पर छोटे-छोटे S शेप के हुक लटका दें।
- बस अपने चश्मों को उसकी डंडी के सहारे हैंगर पर टांग दें।
- इसे आप अपनी अलमारी के दरवाजे के पीछे लटका सकते हैं।
- इससे आपके कीमती चश्मों पर स्क्रैच नहीं लगेंगे और जरूरत पड़ने पर वे तुरंत मिल जाएंगे।
किचन रोल और मैगजीन होल्डर के लिए करें इस्तेमाल

किचन में टिश्यू पेपर रोल रखने के लिए बाजार से स्टैंड खरीदने की जरूरत नहीं है। आप हैंगर की मदद से कमाल का स्टैंड या होल्डर तैयार कर सकती हैं।
- इसके लिए एक प्लास्टिक या पतले मेटल हैंगर को नीचे से बीच में से काटें और उसमें टिश्यू रोल डाल दें।
- अब इसे किचन की दीवार या किसी हुक पर लटका दें।
- इसके अलावा, आप बाथरूम या लिविंग रूम में हैंगर को मोड़कर मैगजीन और अखबार रखने के लिए होल्डर बना सकती हैं।
ज्वेलरी और स्कार्फ टांगने के लिए बनाएं जुगाड़

- हैंगर की मदद से आप बेहतरीन ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-
- इसके लिए लकड़ी के हैंगर के निचले हिस्से में छोटी-छोटी कीलें या हुक लगा दें।
- इसमें आप अपने गले के हार, झुमके और कंगन आसानी से टांग सकती हैं।
- साथ ही, स्कार्फ और मफलर को भी एक ही हैंगर पर कई गांठें बांधकर लटकाया जा सती हैं।
- इससे ये चीजें अलमारी में कम जगह घेरते हैं और उलझते नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें- Polythene Bag Reuse Ideas: घर में इकट्ठा हुई पॉलीथीन को न समझें बेकार, बना सकती हैं कमाल की ये चीजें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Gemini, Freepik
- क्या पुराने हैंगर से लैपटॉप स्टैंड बनाया जा सकता है?
- तार वाले मजबूत हैंगर को मोड़कर लैपटॉप स्टैंड बनाया जा सकता है।
- हैंगर को मोड़ते समय वह टूट न जाए, इसके लिए क्या करें?
- वायर हैंगर को मोड़ने के लिए प्लास का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक हैंगर को मोड़ने की कोशिश न करें क्योंकि वे टूट सकते हैं, उन्हें काटने के लिए गर्म चाकू का उपयोग करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।