Expired Cream Reuse Ideas: बेकार समझकर न फेंकें एक्सपायर्ड फेस क्रीम, इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करने पर चमक उठेंगी पुरानी चीजें

कई बार ऐसा होता है कि बाजार से लाई गई फेस क्रीम खत्म होने से पहले एक्सपायर हो जाती है। अब ऐसे में इसे चेहरे पर इस्तेमाल करना रिएक्शन का कारण बन सकती है। इसके कारण लोग इसे बेकार समझ कर कूड़ें में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सपायर्ड फ्रीम का इस्तेमाल आप घर के कामों में कर सकती हैं? नीचे लेख में जानें।
Updated:- 2026-05-14, 13:37 IST
How To Use Expired Creams

Expiary Cream Uses In Household Problem: अक्सर हम अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए महंगी-महंगी फेस क्रीम खरीदते हैं, लेकिन कई बार वे रखे-रखे एक्सपायर हो जाती हैं। एक्सपायर्ड क्रीम को चेहरे पर लगाना त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे रैशेज या एलर्जी होने का खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जो क्रीम आपकी त्वचा के लिए असुरक्षित हो चुकी है, वह आपके घर की कई पुरानी और गंदी चीजों को चमकाने में जादू जैसा काम कर सकती है? जी हां, एक्सपायर्ड फेस क्रीम। अगर आप एक्सपायर्ड फेस क्रीम को बिना सोचे-समझे फेंक देती हैं, तो यह लेख पढ़ने के बाद आप इसे कलेक्ट करके रखना शुरू कर देंगी। नीचे लेख में जानें खराब हुई क्रीम के कमाल के फायदे।

लेदर की चीजों को चमकाएं

how-to-polish-your-leather-items-at-home (1)

अगर आपके पास लेदर के बैग, जूते, बेल्ट या सोफे हैं जो पुराने और फीके दिखने लगे हैं, तो एक्सपायर्ड क्रीम पॉलिश का काम कर सकती है। बस थोड़ी सी क्रीम को एक साफ मुलायम कपड़े पर लें और लेदर की सतह पर रगड़ें। इसके बाद एक सूखे कपड़े से इसे पोंछ दें। क्रीम में मौजूद ऑयल और मॉइस्चराइजर लेदर को नमी देते हैं, जिससे वह नया जैसा चमकने लगता है।

इसे भी पढ़ें- Leather Bag पर लग गया है दाग, इन 3 ट्रिक्स से चुटकी में करें; सहेलियां पूछेंगी Cleaning Tips

कैंची और चाकू की सफाई

How-to-clean-knife-step-by-step

रसोई या सिलाई के काम आने वाली कैंची और चाकू पर कभी-कभी जंग लग जाता है या वे चिपचिपे हो जाते हैं। एक्सपायर्ड क्रीम को कैंची के ब्लेड पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे कपड़े से साफ करें। यह न केवल गंदगी और जंग को हटाती है, बल्कि ब्लेड के बीच घर्षण को कम करके उन्हें चलाने में भी आसानी पैदा करती है।

स्टिकर के निशान हटाना

बाजार से लाए गए नए बर्तनों या कांच की बोतलों पर लगे स्टिकर को हटाना बड़ा मुश्किल काम होता है। स्टिकर निकालने के बाद वहां चिपचिपा गोंद रह जाता है। इस जिद्दी निशान पर थोड़ी सी फेस क्रीम लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद धीरे से रगड़कर साफ करें। इससे गोंद आसानी से निकल जाएगा और सतह बिल्कुल साफ हो जाएगी।

फर्नीचर की पॉलिश करने में

how-to-make-homemade-furniture-polish-spray

लकड़ी के फर्नीचर पर जमी धूल और धुंधलापन हटाने के लिए भी आप एक्सपायर्ड क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। लकड़ी की मेज या कुर्सियों पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर कपड़े से सर्कुलर मोशन (गोल-गोल) में मलें। यह लकड़ी को हल्का मॉइस्चर देती है जिससे उसकी प्राकृतिक चमक वापस आ जाती है। हालांकि, इसे पहले फर्नीचर के एक छोटे हिस्से पर ट्राई करके जरूर देख लें।

इसे भी पढ़ें- Bathroom Door Maintenance: लकड़ी के दरवाजे को सड़ने से बचाएंगे ये 6 आसान हैक्स, सालों-साल नहीं होगा खराब

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।