Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

DIY Curtain Holder: पर्दों के लिए घर पर बनाएं बाजार जैसा ड‍िजाइनर होल्डर, बस पुरानी चूड़ियों का ऐसे करें इस्‍तेमाल

घर को सुंदर दिखाने में पर्दों का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर आपने सही पर्दे लगा ल‍िए तो कमरे का लुक सबसे अच्‍छा लगता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही पुरानी चूड़‍ियों से पर्दों के ल‍िए ड‍िजाइनर होल्‍डर बना सकती हैं। इससे आपके घर को राॅयल लुक म‍िलेगा।
Updated:- 2026-05-27, 11:41 IST
DIY Curtain Holder From Old Bangles

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। घर के अंदर की बात करें तो अगर आपने सही पर्दे लगा लिए तो कमरे का पूरा लुक ही बदल जाता है। हालांकि, पर्दे लगाने के लिए लोग कर्टेन होल्डर खरीदते हैं। आपको बाजारों में से एक डिजाइन के होल्डर मिल जाएंगे, लेकिन ये काफी महंगे होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही कुछ चीजों से होल्डर बना सकती हैं।

इसके लिए आपको पुरानी चूड़ियां चाहिए होंगी। इसके साथ आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर पर्दों के लिए होल्डर बना सकती हैं। ऐसे में अगर आपको क्राफ्ट का शौक है तो हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे चूड़ियों से पर्दों के लिए होल्डर बना सकती हैं? आइए जानते हैं-

DIY Curtain Holder (2)

किन चूड़ियों से बनाएं होल्डर

अब आप ये सोच रही होंगी कि किन चूड़ियों से होल्डर बनाएं? क्योंकि कांच की चूड़ियां तो टूट जाएंगी। ऐसे में आप पुरानी मेटल, प्लास्टिक या वुडेन बैंगल से पर्दों के लिए डिजाइनर होल्डर बना सकती हैं। ध्यान रहे कि बहुत पतली चूड़ियों का इस्तेमाल न करें। अगर आपके पास ग्लिटर वाली चूड़ियां है तो और अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें- अटक गई है बैग की ज‍िप, बस रगड़ दें बाथरूम में रखी ये 1 चीज; मक्खन की तरह चलने लगेगी चेन

ऐसे बनाएं कर्टेन होल्डर

सबसे पहले 2 बड़ी चूड़ियां लें। अब उन पर अपनी पसंद के हिसाब से लेस, मोती, रिबन या कोई डिजाइनर कपड़ा चिपका सकती हैं। इसके बाद आप इसमें एक मजबूत रिबन, डोरी या इलास्टिक जोड़ दें। अब पर्दे को एक तरफ इकट्ठा कर लें। इसके बाद इस चूड़ी वाले होल्डर में पर्दों को मोड़ कर एक साथ लगा दें। इससे पर्दे को बाजार जैसा स्टाइलिश लुक मिल सकता है।

मोती और लेस से दें सकती हैं रॉयल लुक

अगर आप होल्डर को थोड़ा रिच और फैंसी दिखाना चाहती हैं, तो चूड़ियों पर छोटे-छोटी मोती, कुंदन या गोल्डन कलर का लेस चिपका सकती हैं। आपको बता दें कि लाइट कलर के पर्दों के साथ गोल्डन और सिल्वर कलर काफी अच्छे लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

ये यूनिक ट्रिक भी आ सकती हैं काम

आप दो अलग-अलग कलर्स की चूड़ियों को जोड़कर डबल रिंग होल्डर भी बना सकती हैं। इससे होल्डर थोड़ा डिजाइनर और हैवी भी नजर आएगा। अगर आपके यहां बड़े पर्दे लगे हैं तो ये उसके लिए एकदम बेस्ट रहेगा।

DIY Curtain Holder (1)

किन पर्दों पर अच्छा लगेगा ये होल्डर?

  • नेट वाले पर्दे
  • कॉटन कर्टेन
  • फ्लोरल पर्दे
  • सिल्क या शिमरी पर्दे

यह भी पढ़ें- DIY Bracelet: पुराने मेटल के बैंगल्स से बनाएं फैंसी ब्रेसलेट, कॉलेज गोइंग गर्ल्‍स के ल‍िए हैं बेस्‍ट

ये DIY होल्डर लगभग हर तरह के पर्दों पर अच्छा लग सकता है।

तो अगर आप भी घर में बेकार पड़ी चूड़ियों का सही इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पर्दों के लिए होल्डर बना सकती हैं। इससे घर को रॉयल लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI Generated/Freepijk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।