गर्मियों के मौसम में नारियल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस मौसम में लोग नारियल पानी का अधिक सेवन करते है। वहीं पूजा-पाठ के लिए भी नारियल का उपयोग किया जाता है। लेकिन नारियल का खोल बेकार समझ अक्सर इसे फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल के खोल से घर की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। अधिकतर लोगों को गार्डनिंग पसंद होती है। लोग अपनी बालकनी को पेड़-पौधे लगाकर सजाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग प्लास्टिक या फिर सीमेंट से बने गमले का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में आप नारियल खोल की मदद से गमले बनाकर बालकनी को ईको फ्रेंडली लुक दे सकती हैं। इस लेख में हम आपको ईको फ्रेंडली बालकनी गार्डनिंग टिप्स के बारे में बताएंगे। नारियल खोल की मदद से आप बालकनी को खूबसूरत और आकर्षक बना सकती है। साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
बालकनी में हैंगिंग प्लांटर के लिए आप प्लास्टिक और सीमेंट की जगह नारियल के खोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्केट में नारियल के खोल से बने गमले आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। नारियल के गमला बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को खाली कर लें। इसके बाद इस खोल को आरी की मदद से दो हिस्से में काट लें। अब सफेद नारियल को निकाल लें। अब इस खोल को आप प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हैंगिंग प्लांटर के लिए इसमें रस्सी या फिर लोहे की पतली तार का इस्तेमाल करें। गमले को खूबसूरत लुक के लिए आप इस पेंट भी कर सकती हैं।
टिप्सः हैडिंग प्लांटर के लिए तीन रस्सी के टुकड़े लें। इसके बाद तीनों में एक सिरे से गांठ बनाएं। अब नारियल के खोल को तीन रस्सियों के बीच रखें और इसे बालकनी के पास लटका दें।
गर्मियों के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं। अधिकतर लोग पानी पीने के बाद नारियल के खोल को फेंक देते हैं। लेकिन आप इन खोल का इस्तेमाल कर अपनी बालकनी को नया लुक दे सकती हैं। इन खोल को आप हैंगिंग गमले की तरह भी यूज सकती हैं। नारियल पानी पीने के बाद नारियल के ऊपरी हिस्से को चाकू की मदद से गोल आकार में काट लें। इसके बाद इसमें मिट्टी डालकर पौधा लगा लें। अब इसे आप रस्सी की मदद से हैंगिंग गमला बना लें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंःकम स्पेस में इन सिंपल आइडियाज से तैयार करें बालकनी गार्डन
हैंगिंग गमले की जगह आप स्टैंड गमले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के खोल में पौधे लगाकर आप इसे बालकनी में रख सकते हैं। बालकनी में स्टैंड रखकर नारियल के गमले को अच्छे से सेट कर लें। इससे आपकी बालकनी को खूबसूरत लुक मिलेगा।
इसे भी पढ़ेंःवास्तु टिप्स: घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, बन सकती हैं विनाश का कारण
नारियल के खोल में ऐसे पौधे का उपयोग करना चाहिए, जिससे बहुत कम पानी की जरूरत हो। नारियल के खोल में छोटी जड़ वाले पौधे का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा पानी के रिसाव को रोकने के लिए आप नारियल की आंखों को ढंकना न भूलें। इससे गमले में अच्छा ड्रेनेज सिस्टम बन जाएगा।
नारियल खोल को आप न केवल गमले बल्कि बर्ड फीडर की तरह भी यूज कर सकती हैं। बर्ड फीडर लगाने से आपकी बालकनी में पक्षियों को आना जाना लगा रहेगा। बर्ड फीडर बनाने के लिए नारियल खोल में तीन छेद करें। इसके बाद रस्सियों की मदद से इसे अच्छे से बांध लें। अब खोल के ऊपर एक छेद कर दें। अब गांठ लगाकर इसे बालकनी के किसी कोने में लटका दें। अब इस खोल में पक्षियों के लिए दाना भर लें।
नारियल खोल की मदद से आप अपनी बालकनी को नया लुक दे सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।