सर्दियों में ब्लैंकेट से नहीं आएगी दुर्गन्ध, अपनाएं ये टिप्स

सदियों के मौसम में सबसे सुखदायक चीज गर्म बिस्तर लगती है। लेकिन, जब इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लैंकेट को साफ करने की बारी आती है, तो लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि कौन साफ करें। नियमित समय पर साफ नहीं करने की वजह से कई बार कम्बल से बेहद ही बेकार किस्म की बदबू भी आने लगती है। कई बार सर्दियों में लोग बेड पर ही खाने लगते हैं और उसकी वजह से भी कम्बल से दुर्गन्ध आने लगती है जो एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक आती है।
ऐसे में अगर आपके कम्बल से कुछ अजीब किस्म की बदबू आती है, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से कम्बल की सफाई भी कर सकती हैं और उससे आने वाली दुर्गन्ध को भी दूर कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
पहले कवर की करें सफाई
कम्बल से किसी भी तरह की बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले उसके कवर की सफाई करना बहुत बहुत ज़रूरी है। क्योंकि, सबसे अधिक गंदा कवर ही होता है जिसकी वजह से बदबू आती है। ऐसे में सबसे पहले कवर की सफाई करें। ऐसे करें साफ-

- सबसे पहले एक से दो लीटर पानी में तीन से चार चम्मच डिटर्जेंट पाउडर को डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए।
- अब इस घोल में कम्बल के कवर को अच्छे से भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
- लगभग 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर अच्छे से साफ करने के बाद फ्रेश पानी में साफ कर लीजिए।
- इसके बाद एक बाल्टी पानी में तीन से चार चम्मच गुलाब जल को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और इस मिश्रण में साफ किए कम्बल को डालकर अच्छे से भिगोकर निचोड़ लीजिए।
- अब इसे धूप में सुखने के लिए रख दें। गुलाब जल में कम्बल का कवर महक उठेगा।
इसे भी पढ़ें: तकिये में लगे मेकअप के दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स
दाग निकालें

अगर कंबल के कवर में किसी चीज का दाग लगा हुआ है और निकलने का नाम नहीं ले रहा है तो उस दाग को निकालने के लिए बेकिंग सोडा की मदद ले सकती है। इसके लिए फॉलो करें स्टेप-
- सबसे पहले दाग लगे हिस्सों को अच्छे से पानी में भिगो लीजिए।
- अब इस हिस्सों पर बेकिंग सोडा को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें।
कम्बल से करें बदबू को दूर

- अगर कम्बल के कवर को साफ करने के बाद भी बदबू आ रही है, तो फिर आपको कम्बल की सफाई करने की ज़रूरत है। कई बार कम्बल के कवर से नहीं बल्कि ब्लैंकेट से भी बदबू आती है। ब्लैंकेट की सफाई के लिए फॉलो करें ते स्टेप्स-
- सबसे पहले कम्बल को एक से दो बार अच्छे से झाड़ ले ताकि धूल-मिट्टी बाहर निकाल जाए।
- अब वाशिंग मशीन कम्बल को डालकर अच्छे से साफ कर लें। वाशिंग मशीन में आप एक से दो चम्मच जुलाब जल या एक से दो बूंद लैवेंडर ऑयल डाल सकती हैं।
- साफ करने के बाद लगभग एक से दो दिनों में लिए धूप में ज़रूर रखें।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में धनुष नहीं बनना चाहते थे एक्टर, जानें इनके बारे में
इस तरह भी कर सकती हैं कम्बल से बदबू को दूर

- सर्दियों के मौसम में नियमित समय पर कम्बल को धूप में रखने की ज़रूरत होती है, इससे बदबू दूर रहती है।
- धूप में रखने के अलावा आप सुगन्धित स्प्रे का भी छिड़काव कम्बल के ऊपर कर सकती हैं।
- बेड की अन्य चीजों पर भी सुगंधित स्प्रे का छिड़काव कर सकती हैं। जैसे- तकिया और बेडशीट पर।
- कमरे की भी सफाई बहुत ज़रूरी है। कई बार कमरे की बदबू भी इसके कारण बन सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.cnn.com,amazon.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।