Reuse Idea: बचपन में हम सभी ने साइकिल, गाड़ी या फिर ट्रैक्टर के बेकार पड़े टायर्स से खेल तो जरूर खेला होगा। खराब होने के कारण टायर को बेकार समझ कर इधर-उधर फेंक दिया जाता है। आपको बता दें, कि इन टायरों को रीसायकल कर दोबारा से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन इन्हें घर पर रीसायकल कर पाना मुश्किल है। इस प्रोसेस के लिए इन्हें किसी वर्कशॉप या फिर इंडस्ट्री में पहुंचना पड़ेगा। अब इस काम को हर कोई कर पाए ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको घर पर बेकार पड़े टायर का रीयूज करने के बारे में बताने जा रहे हैं।
टायर से बनाएं कॉफी टेबल
जरूरी सामान
- दो या तीन टायर
- रस्सी
- कांच का ग्लास
- स्टेपलर
- लकड़ी के टुकड़े
कॉफी टेबल बनाने का तरीका (How to make coffee table at home)
- घर पर बेकार पड़े टायर की मदद से आप कॉफी टेबल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टायर को धोकर सुखा लें। सूखने के बाद टायर को कपड़े की मदद से पोंछ लें ताकि टायर में पानी न रह जाये।
इसे भी पढ़ें- सूखे नारियल के छिलके से बनाएं ये खास चीजें
- अगर आपके पास तीन से चार टायर है तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- टायर को साफ करने के बाद टायर के नीचे वाले हिस्से पर लकड़ी के टुकड़ों को कील की मदद से लगा दें।
- टेबल को सुंदर बनाने के लिए आप टायर को अपने पसंदीदा पेंट से कलर कर दें। पेंट को सुखाने के लिए इसे धूप में रख दें।
- सूखने के बाद टायर के ऊपर दूसरे टायर को रखकर स्टेपलर या कील की मदद से जोड़ दें।
- अब टायर के ऊपर आप कांच का ग्लास (प्लास्टिक के गमलों का रीयूज) रखकर ग्लू मशीन की मदद से चिपका दें।
- इसे तरह आप बेकार पड़े टायर से कॉफी टेबल बना सकती हैं।
टायर से बनाएं बैठने का स्टूल (How to make a stool from a tier)
- सबसे पहले टायर्स को कपड़े की मदद से साफ करें।
- अब एक टायर में एक तरफ समान दूरी पर छेद कर रस्सी की मदद से चटाई की तरह बुने।
- जब बुनाई पूरी हो जाए तब इसके ऊपर दूसरा टायर रखकर कील की मदद से जोड़ दें। इस तरह से आप बैठने के लिए टायर शीट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Reuse Idea: पुरानी ऊनी टोपी को फेंके नहीं, इस तरह से करें रियूज
बेकार पड़े टायर से बनाएं फ्लावर पॉट (How to make a flower pot from a tier)
- टायर से प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले पुराने टायर को साफ कर लें। अब आप इसके अंदर की तरफ पॉलीथीन, या फिर प्लास्टिक बैग (नारियल तेल के बॉटल का रीयूज) को बिछाकर उसमें छेद कर दें।
- अब इसके अंदर मिट्टी भरकर आप अपने मनपसंद प्लांट को लगा सकती हैं।
- प्लांटर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इसे अपने मनपसंद पेंट से कलर कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit- Freepik, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों