herzindagi
five things to make from coconut peels

सूखे नारियल के छिलके से बनाएं ये खास चीजें

नारियल के छिलके से आप काफी कुछ बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसका सही इस्तेमाल कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-11-21, 15:58 IST

नारियल के छिलके को बेकार समझ कर हम में से कई लोग फेंक देते हैं। हालांकि नारियल के छिलके की मदद से आप चाहे तो काफी कुछ कर सकती हैं। इससे घर की सजावट का सामान भी बनाया जाता है। इतना ही नहीं होम गार्डनिंग के लिए भी नारियल के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते है कि आप सूखे नारियल के छिलके की मदद से क्या-क्या नई चीजें बना सकती हैं। 

नारियल के कई फायदे होते हैं। नारियल को केवल खाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है। नारियल का इस्तेमाल काफी चीजों के लिए किया जाता है। अगर आपके पास सूखे नारियल के छिलके है तो इससे आप काफी कुछ नया बना सकती हैं। 

सूखे नारियल के छिलके का उपयोग

coconut husk uses

आप चाहे तो सूखे नारियल की मदद से घर में मौजूद मच्छर का भी निपटारा कर सकती हैं। मच्छर को भगाने के लिए गांव के लोग सूखे नारियल के छिलके का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी मच्छर है तो आपको सूखे नारियल को जलाकर रख देना चाहिए। इससे मच्छर मिनटों में गायब हो जाएगे। 

सूखे नारियल से करें बर्तन की सफाई

सूखे नारियल के छिलके का इस्तेमाल आप चाहे तो स्क्रबर के तौर पर भी कर सकती हैं। पहले जमाने के लोग सूखे नारियल के छिलके से अपने बर्तन की सफाई करते थे। हालांकि अब कई लोग स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि सूखे नारियल के छिलके से सफाई काफी अच्छी होती हैं। ऐसे में कढ़ाई जैसे बर्तनों की सफाई नारियल के छिलके से ही करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः Reuse Idea: पुराने नारियल तेल के बॉटल को बेकार समझकर फेंकने के बजाए इस तरह से करें Reuse

खाना बनाने के लिए करें सूखे नारियल का इस्तेमाल

आज भी कई लोग चूल्हे पर खाना बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में सूखे नारियल के छिलके में आग काफी जल्दी पकड़ती है और काफी लंबे समय भी जलती रहती हैं। ऐसे में आपको खाना बनाने के लिए करें सूखे नारियल के छिलके का इस्तेमाल ही करना चाहिए। (नारियल के इन अमेजिंग यूज के बारे में आप भी जानें)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ेंः चटनी और मिठाई के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों के लिए किया जाता है नारियल का इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram      

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।