Reuse Idea: पुरानी ऊनी टोपी को फेंके नहीं, इस तरह से करें रियूज

आपके घर में भी पुरानी ऊनी टोपी रखी है तो उसे फेंकने के बजाए आप उसे रियूज करके किचन में इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2024-02-16, 18:47 IST
image

Reuse Idea: हमारे घरों में कई ऐसी चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल एक वक्त के बाद खत्म हो जाता है। चाहे कपड़े हों या घर का कोई खंडा एक वक्त के बाद हम इसके इस्तेमाल से ऊब जाते हैं। लेकिन घर में रखी कोई भी चीज बेकार नही होती है। सबसे ज्यादा कपड़ों के साथ ऐसा होता है। पुराने कपड़ों को या तो हम किसी को दे देते हैं या स्टोर रूम में डाल कर छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करने के बजाए आप इन्हें रियूज कर सकते हैं। आज हम आपको पुरानी ऊनी टोपी को कैसे रियूज किया जाए इसकी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं पुरानी ऊनी टोपी को कैसे काम का बनाया जा सकता है

पुरानी ऊनी टोपी को कैसे करें रियूज (how to reuse old woolen cap)

woolen cap reuse

अगर बच्चा बड़ा हो गया है और टोपी छोटी हो गई है या टोपी में रोएं निकल आएं हैं तो इसे फेंकने के बजाए आप किचन में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां...इसका इस्तेमाल करके किचन में बरतन रखने का स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए आप आप घर में रखी कोई भी दो ऊनी टोपी ले लीजिए। कपड़े टांगने वाले हैंगर ले लें।अब हैंगर के नीचे वाले सिरे में दोनों टोपी को एक एक करके सूई धागे की मदद से सिल दीजिए। हैंगर में टोपी सिलने के बाद आप इसे किचन में कहीं पर भी हैंग कर सकते हैं और इसमें बर्तन रख सकते हैं।  (सूखे नारियल के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल)

यह भी पढ़ें-अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप

किचन और बाथरूम में ऐसे करें इस्तेमाल

old yellow cap

कई बार हमारे किचन में कई ऐसी हाफ प्लेटें होती हैं जो कम इस्तेमाल होती हैं और इनपर तेल के छींटे पड़ने से गंदे हो जाते हैं। इन्हें इस स्टैंड में रखने से बर्तन गंदे भी नहीं होगे और टोपी भी इस्तेमाल में आ जाएगा। वहीं आप इसे अपने बाथरूम में भी सामान रखने के लिए टांग सकते हैं। इसमें काफी जगह होती है जिससे आपके कई सामान इसमें रखे जा सकते हैं। तो है ना यह मजेदार हैक्स। टोपी सिर्फ सिर में पहनने के काम नहीं आते हैं इससे आपक कई सारे काम ले सकते हैं। अगर आपके घर में भी कोई पुरानी टोपी रखी है तो आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं। (टिन के डिब्बे ऐसे करें रियूज)

 यह भी पढ़ें-Reuse of old socks: पुराने मोजे फेंके नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Social Media

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।