Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

खारे पानी की वजह से आपके घर के बाथरूम का नल भी पड़ सकता है काला, इन टिप्स को करेंगी फॉलो तो चमक रहेगी सालों-साल बरकरार

खारे पानी का असर आपको नल पर तुरंत देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन समय के साथ यही दाग में बदल जाएगा और फिर जिद्दी परत इसे जकड़ लेगी। इसके बाद नल पर जंग लगना शुरू हो जाता है और चमक खत्म हो जाती है।
Updated:- 2026-04-02, 16:45 IST
how to keep your bathroom tap clean and prevent from rusting

कई बिल्डिंगों में या घरों में बहुत ज्यादा खारा पानी आता है। यह इतना ज्यादा नमकीन होता है कि इसे मुंह में डालने का भी मन नहीं करता। खाने पानी के बहुत ज्यादा नुकसान होते हैं, क्योंकि इससे आपकी स्किन भी खराब होती है और बालों के लिए भी अच्छा नहीं होता। हालांकि, यह केवल आपके शरीर को नहीं बल्कि आपकी बाथरूम के नल और बाल्टी पर भी दाग बना देता है। बाल्टी पर जमा निशान आप आसानी से साफ कर लेते हैं, लेकिन नल पर धीरे-धीरे इससे जंग लगने लगता है। यह जंग इतना मजबूत होता है कि इससे कुछ ही दिनों में नल काला लगने लगता है। आपने भी अगर घर में नए नल लगवाएं हैं, तो आपको इसकी सेफ्टी के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सफाई पर ध्यान नहीं देंगी, तो आपके बाथरूम का नल भी काला दिखने लगेगा और गंदा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे नल को खारे पानी के असर से बचाया जा सकता है।

नल के पास एक कपड़ा रखें

आप चाहती हैं कि नल खराब न हो, तो इसके लिए आपको खुदी ही रोज ख्याल रखना होगा। आप नल के पास एक सूखा कपड़ा रखें और जब भी नल यूज करें, तो इसे कपड़े से साफ कर दें। साफ करने पर खारा पानी नल पर लगा नहीं रहता और जंग भी नहीं लगता। अगर आप इसे साफ नहीं करेंगी, तो पानी ज्यादा देर तर रुका रहेगा और पानी नल पर ही सूख जाएगा, जिससे जंग लगना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- शर्ट का पीला कॉलर अब चमकेगा दूध जैसा सफेद, वॉशिंग मशीन में डालने से पहले बस लगा दें यह 1 चीज

bathroom tap maintenance

सिरके से सफाई करें

  • नल की सफाई आपको रोज सिरके से नहीं करनी है, लेकिन हफ्ते में एक बार सिरका से साफ जरूर करें। सिरका खारे पानी के दाग को हटाने में मदद करता है, अगर आपको रोज कपड़े से नल साफ करना मुश्किल लग रहा है, तो हफ्ते में एक बार सिरके से नल की सफाई कर लें।
  • इसके लिए आपको एक कपड़े या स्पंज पर सिरका लगाना है और नल पर रगड़ना है।
  • अब 10 से 15 मिनट बाद साफ पानी से इसे धो लें।
  • इससे जिद्दी दाग भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
  • दाग साफ करने का यह तरीका बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम की जाली में अंदर की तरफ फंसे बालों के गुच्छे से हैं परेशान? अपनाएं ये 2 मिनट वाले हैक्स; नाली हो जाएगी चकाचक

hard water stains

नींबू से करें नेचुरल क्लीनिंग

  • खारे पानी का असर नींबू से भी हटाया जा सकता है। इससे जंग का निशान आसानी से हट जाता है।
  • आपको हर वीकेंड एक बार नल पर नींबू रगड़ना है और ब्रश की मदद से साफ करना है।
  • इसके बाद साफ पानी से नल को धोकर कपड़े से पोछ लें।
  • इससे सालों साल आपके बाथरूम का नल नए जैसा लगेगा।
  • नल साफ करने का यह तरीका बेस्ट है।

इसके अलावा आप हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।