Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

सिर्फ 1 ढक्कन डालते ही गायब हो जाएंगे कपड़ों पर लगे दाग, कहीं और नहीं बाथरूम में मौजूद है ये चीजें

अगर आप कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए बाजार से केमिकल खरीद कर लाती हैं, तो बता दें कि आप बाथरूम में रखे चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए यहां जानिए दाग को हटाने के कारगर तरीके-
Updated:- 2025-06-16, 15:54 IST
tricks to get rid of shirt stains in minutes

कपड़े पर लगे दाग हर किसी के लिए सिरदर्द बन जाते है। फिर चाहे वह तेल का दाग हो या पेन के इंक का। इतना ही नहीं गर्मी के मौसम में एक और समस्या का सामना करना पड़ता है और वह है पसीने का दाग। अब ऐसे में इन दागों को हटाने के लिए अमूमन लोग बाजार से केमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीद कर लाते हैं। इन क्लीनर से दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल करने के कारण कपड़ों जल्दी खराब हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग इन दागों को हटाने के लिए घरेलू तरीके अपनाते हैं। इसमें से घंटों का समय और मेहनत दोनों लगा देते हैं। इसके बाद भी ये दाग साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप बाथरूम में रखी हुई चीज की मदद से इन दागों को टाटा-बाय-बाय बोल सकती हैं।

इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके एक ढक्कन इस्तेमाल से दाग को क्लीन कर देंगी।

दाग हटाने के लिए कारगर तरीके

quick stain removal from shirt

कपड़ों पर लगे दाग हटाना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। खासकर अगर वे दाग बहुत पुराने या गहरे हो। अब ऐसे में अगर आप इन दागों को हटाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। लेकिन मनमुताबिक परिणाम नजर नहीं आता है, तो आप नीचे बताए गए ट्रिक्स को अपना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  केवल चादर साफ करना नहीं! गद्दे की गंदगी से भी हो सकती हैं दिक्कतें, क्लीनिंग के लिए अपनाएं ये तरीके

शेविंग क्रीम का करें इस्तेमाल

कपड़े पर लगे स्टेन को क्लीन करने के लिए आप बाथरूम में रखे शेविंग क्रीम का यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में शेविंग क्रीम को लेकर इसमें फिटकरी का हल्का सा पाउडर मिलाएं। अब इन दोनों चीजों को मिक्स करके दाग वाली जगह पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद ब्रश या हाथ से रगड़ते हुए इन दागों को साफ करें।

टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

5 minute stain removal hack

अगर आपके कपड़े पर पेन, हल्दी या तेल का दाग लग गया है और इसे हटाने की सारे तरीके फेल हो गए हैं। इस स्थिति में आप बाथरूम में मौजूद टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इसे एक कटोरी में घोलकर उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। अब इस घोल को दाग वाले जगह पर लगाकर रगड़ें। 10 मिनट छोड़ने के लिए बाद ब्रश से रगड़ते हुए साफ पानी से धुलकर धूप में सुखाएं।

एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल

how to clean shirt stains fast

दाग हटाने के लिए आप नहाने के लिए पानी में इस्तेमाल होने वाले एंटीसेप्टिक लिक्विड का यूज कर सकती हैं। इसके लिए इस लिक्विड को एक कटोरी में लेकर ब्रश की मदद से दाग वाली जगह पर लगाएं। अब इसे 5 मिनट छोड़ने के बाद रगड़ते हुए साफ करें। अगर दाग ज्यादा जिद्दी है, तो आप उसे लिक्विड में डुबोकर रखें। ऐसा करने से स्टेन आसानी से साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- सफेद शर्ट का गंदा कॉलर साफ करने में हर नुस्खा हो गया है फेल? यह 1 आसान और सस्ती ट्रिक करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।