बाथरूम की जाली में अंदर की तरफ फंसे बालों के गुच्छे से हैं परेशान? अपनाएं ये 2 मिनट वाले हैक्स; नाली हो जाएगी चकाचक

बाथरूम की जाली को आप चाहें कितना भी बंद करके रखें, लेकिन इसके छोटे-छोटे हिस्सों की मदद से बाल अंदर चले ही जाती है। यही कारण है कि बार-बार इसमें पानी रुकने की समस्या होने लगती है। कई महिलाएं इसे इग्नोर कर देती हैं, इसलिए एक समय ऐसा आता है, जब पानी बिलकुल भी नाली से नीचे नहीं जाता और पानी बाथरूम में ही जमा होने लगता है। यह न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि इससे बदबू और बैक्टीरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। आप भी अगर बाथरूम की जाली में बाल फंसने से परेशान हैं और हाथ नहीं जाने की वजह से बाल नहीं निकाल पा रही हैं, तो इन हैक्स को फॉलो करें। इससे आपका हाथ भी गंदा नहीं होगा और बाल भी बाहर निकल जाएंगे।
हुक या तार वाला जुगाड़
- जाली से बालों को निकालने का ये जुगाड़ पानी जमा होने की परेशानी को मिनटों में खत्म कर सकता है।
- अक्सर बाथरूम की जाली अंदर की तरफ मुड़ी हुई होती है, इसलिए सीधा डंडा डालने से कचरा निकलता नहीं।
- हुक या तार को अगर आप किसी डंडे में मोड़कर डालेंगी, तो यह बालों तक आसानी से पहुंच जाएंगा। इसके बाद इसे खींचकर बाहर निकालें।
- यह जाली साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें-झाड़ू की इस ट्रिक से बिना मेहनत करें एक साथ दो काम, बेड से लेकर बॉक्से के नीचे हो जाएगी फटाफट सफाई
टूथब्रश या स्टिक वाला हैक
- टूथब्रश इसलिए काम का होता है, क्योंकि इसके आगे के हिस्से उभरे हुए होते हैं।
- इसमें अगर बाल फंस जाए, तो आसानी से निकलते ही नहीं।
- इसे यूज करते समय आपके हाथ भी गंदे नहीं होंगे और बाल अपने आप जाली से बाहर आ जाएंगे।
- ब्रश जब नाली में बाल में फंसेगा, तो खींचने में एक साथ पूरा गुच्छा ही बाहर आ जाएगा।
- जाली से बाल निकालने का यह तरीका भी काम का होता है।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Basin की गंदी पाइप छूने में आती है घिन? इन 2 घरेलू चीजों से मिनटों में दूर होगा सारा चिपचिपापन
प्लास्टिक बोतल प्रेशर ट्रिक
- क्या आज से पहले आपने इस ट्रिक को फॉलो किया है।
- इसकी मदद से नाली में प्रेशर देना आसान होता है, जिसकी वजह से बाल आसानी से नीचे चला जाता है।
- इस हैक्स को फॉलो करने के लिए आपको सबसे पहले एक खाली बोतल में पानी भरना है।
- अब उसे जाली के ऊपर उल्टा करके दबाएं
- प्रेशर से बाल ऊपर आ जाएंगे या धक्का लगने की वजह से नीचे चले जाएंगे।
- इन तरीकों से पाइप साफ करना बहुत आसान है।
इसके अलावा आप गर्म पानी या वैक्यूम क्लीनर वाले ट्रिक को भी फॉलो कर सकती हैं। इसकी मदद से भी लोग बाल आसानी से निकाल लेते हैं और बिना किसी को बुलाए पानी जमने की समस्या ठीक हो जाती है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।