Thu Sep 24, 2026 | Updated 07:35 PM IST

अपराजिता के पौधे पर गुच्छे में निकल सकते हैं फूल, बस गमले में डालें घर पर बनी यह एक जादुई चीज और देखें कमाल

अपराजिता के पौधे में नहीं आ रहे फूल? घर पर बनी इस एक जादुई चीज से गमला भर सकता है नीले-सफेद फूलों से। जानें अपराजिता की देखभाल के आसान टिप्स और वह सीक्रेट फर्टिलाइजर, जो आपके पौधे को बना देगा घना और फूलों से लदा हुआ।
Updated:- 2026-05-16, 16:28 IST
How to increase flowering in plants naturally

How To Get More Flowers From Aparajita Plant: बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपनी बगिया में अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे लगाते हैं। इसमें गुड़हल, गेंदा, गुलाब और मोगरा जैसे फूल शामिल हैं। कुछ लोग अपने छत पर सीजनल प्लांट लगाते हैं, जिसमें से अपराजिता मुख्य है। इसमें निकलने वाले नीले-नीले फूल न केवल अपनी सुंदरता के लिए जाने जाता हैं, बल्कि हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में भी इसका बहुत बड़ा महत्व है। हालांकि कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि उनके अपराजिता का पौधा बढ़ तो रहा है, मगर उसमें फूल नहीं आ रहे। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगे केमिकल खाद खरीदने के बजाय किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर इसकी ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही पौधा फूलों के गुच्छे पा सकती हैं।

अपराजिता के पौधे पर गुच्छे में फूल पाने के लिए क्या करें?

Why is my Aparajita not flowering

अपराजिता के पौधे पर फूल पाने के लिए आप किचन में मौजूद प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको इसके छिलके की जरूरत पड़ेगी। प्याज के छिलके, जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वे इन पोषक तत्वों के भंडार होते हैं।

कैसे बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर?

मुट्ठी भर प्याज के सूखे छिलके को एक लीटर पानी में भिगोकर 24 से 48 घंटे के लिए छोड़ दें।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • जब पानी का रंग गहरा लाल या गुलाबी हो जाए, तो छिलकों को छान लें।
  • अब इस जादुई पानी को आधा हिस्सा सादे पानी में मिलाकर सीधे अपराजिता के गमले की मिट्टी में डालें।
  • महीने में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आप देखेंगे कि पौधे पर कलियां तेजी से बनने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: किचन की खिड़की पर बिना गमले के उगाएं पुदीने का पौधा, दवा से लेकर खाने में रोजाना आएगा काम

खाद डालने के बाद भी अगर अपराजिता के पौधे पर फूल न आए, तो क्या करें?

Why is my Aparajita not flowering hacks

अगर आप चाहती हैं कि अपराजिता बेल की तरह सिर्फ लंबा न हो बल्कि घना होकर गुच्छों में फूल दे, तो पिंचिंग करना बहुत जरूरी है।

  • पौधा जब छोटा हो, तो उसके सबसे ऊपरी हिस्से की टहनी को उंगलियों से थोड़ा सा काट दें।
  • ऐसा करने से वहां से दो नई शाखाएं निकलेंगी। पौधा जितना ज्यादा घना होगा, फूलों की संख्या भी उतनी ही बढ़ेगी।

अपराजिता के पौधे पर फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए क्या करें?

  • अपराजिता के पौधे पर फूल पाने के लिए कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलना बेहद जरूरी है।
  • अगर आप इसे छांव में रखेंगे, तो पौधा हरा-भरा तो रहेगा लेकिन उसमें फूल नहीं खिलेंगे।
  • साथ ही, मिट्टी में नमी बनाए रखें लेकिन पानी इतना न डालें कि गमले में कीचड़ हो जाए।

अपराजिता की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?

easy tricks to increase flowering aprajita

  • इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और महीने में एक बार दो चम्मच मिट्टी में मिला दें।
  • यह मिट्टी को हल्का एसिडिक बनाती है, जो अपराजिता को फूल उगाने में मदद करता है।
  • इस नुस्खे को अपनाकर आप अपनी साधारण सी बेल को फूलों के गुच्छों से लदा हुआ देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: मई में ही लगा लें ये 5 पौधे, सावन आते-आते बढ़ जाएगी गार्डन की खूबसूरती

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।