Gardening Tips: मई में ही लगा लें ये 5 पौधे, सावन आते-आते बढ़ जाएगी गार्डन की खूबसूरती

मौसम चाहे कोई भी हो, आपको हर सीजन के अलग-अलग पौधे मिल जाएंगे। लोग घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते भी हैं। अभी मई का महीना चल रहा है, ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि सावन आने से पहले-पहले आपके गार्डन या बालकनी की खूबसूरती में चार चांद लग जाए तो आप अभी से ही कुछ पौधे लगा लें।
दरअसल, हम आपको जिन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, वो बारिश आने तक अच्छे से बढ़ जाएंगे और सावन तक आपका गार्डन हरियाली से भर जाएगा। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि बरसात में आपकी बालकनी, छत या गार्डन खूबसूरत और रंग-बिरंगे नजर आएं तो ये फूल लगा लीजिए। आइए जानते हैं, इन फूलों के नाम-
-1778751255904.jpg)
गुड़हल
गुड़हल एक ऐसा फूल है जो गर्मी और बारिश, दोनों मौसम में काफी सुंदर लगता है। ये इस मौसम में अच्छी तरह से बढ़ भी जाते हैं। जब पौधे में गुड़हल का फूल खिलेगा तो इससे गार्डन की खूबसूरती चार गुना निखर कर सामने आएगी। इसे लगाने के लिए कोई ऐसी जगह चुन लें जहां धूप आती हो। मिट्टी ऐसी रखें जिसमें पानी रुके नहीं। जब पानी सूख जाए तभी पानी दें। आप पीले, लाल और गुलाबी रंग के फूलों वाला पौधा लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 50 डिग्री टेंपरेचर में भी नहीं सूखेगी तुलसी, पौधे को हरा-भरा रखने के लिए मेरी मां करती हैं ये 1 काम
मोगरा
मोगरा भी अपनी खुशबू के लिए काफी पसंद किया जाता है। अगर आप अभी ही मोगरा लगा लेंगी तो सावन तक इसमें फूल आने शुरू हो जाएंगे। बस ध्यान रखें कि सुबह की धूप इसे अच्छी मिले। इसमें बहुत ज्यादा पानी न भरें, वरना इसकी जड़े खराब हो सकती हैं।
तुलसी
तुलसी का पौधा तो लगभग सभी घरों में लगा होता है। तुलसी की पूजा भी की जाती है। कहते हैं कि तुलसी का पौधा मार्च से मई के महीने में ही लगाना चाहिए। क्योंकि ये गर्मी में भी आसानी से बढ़ जाता है। खास बात तो ये है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। बस नियमित रूप से पानी दें और इसे अच्छी धूप जरूर मिले।
यह भी पढ़ें- Summer Gardening: चिलचिलाती धूप में नहीं सूखेगा एक भी पौधा, मिट्टी की नमी बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
गेंदा
आपको बता दें कि गेंदा के फूल भी बारिश के मौसम में गार्डन को रंगीन बना सकते हैं। ये आसानी से ग्रो भी कर जाते हैं। जब बरसात का मौसम आता हे तो ये काफी सुंदर भी लगते हैं। आप इस बीज या फिर नर्सरी से छोटे पौधे लाकर भी लगा सकती हैं। बस इसे धूप वाली जगह पर ही रखें। ये फूल लंबे समय तक खिले रहते हैं और इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
यह भी पढ़ें- अब फ्री में साफ होंगे Money Plant पर लगे हुए कीड़े, बस करना होगा ये एक काम
-1778751201777.jpg)
अपराजिता
सावन आपने से पहले आप अपराजिता का पौधा भी लगा सकती हैं। इसके फूल नीले और सफेद रंग में खिलते हैं। खास बात तो ये है कि आप सावन में इसे महादेव को भी जल के साथ अर्पित कर सकती हैं। ये पौधा बेल की तरह बढ़ता है और ये बालकनी या गार्डन के लिए सबसे सही भी है।
यह भी पढ़ें- घर की बालकनी में लगाएं रंग बदलने वाला फूल, उगाने का तरीका है आसान; खुशबू से महक जाएगा कोना-कोना
तो अगर आप भी गार्डन या बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो मई में ही ये पौधे लगा लें। इससे सावन आते ही आपकी बगिया हरियाली से बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।