Sat Sep 12, 2026 | Updated 11:11 AM IST

ऑफिस के हैवी वर्कलोड को हैंडल करने में मदद करेंगे ये टिप्स

अगर आप ऑफिस के हैवी वर्कलोड को बिल्कुल भी हैंडल नहीं कर पा रही हैं तो परेशान होने के स्थान पर कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपनाएं।
Updated:- 2023-03-05, 13:00 IST
image

अपनी प्रोफेशनल इमेज को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है कि आप अपने काम को लेकर बेहतर परफॉर्म करें। ऑफिस में हर दिन एक जैसा नहीं होता है। कभी आपके पास कम काम तो होता है तो कभी वर्क का ओवर लोड हो जाता है। जब कभी कोई नया प्रोजेक्ट आपके हिस्से आता है तो ऐसे में कई दिनों तक ऑफिस वर्क को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। ऑफिस के हैवी वर्कलोड के कारण आप मेंटली भी काफी परेशान होती होंगी।

हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, अगर आप स्मार्टली मूव करती हैं तो ऑफिस का हैवी वर्कलोड भी आपके डिस्टर्ब नहीं करेगा। आप बेहद आसानी से अपने काम को पूरा कर पाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ऑफिस के हैवी वर्कलोड को आसानी से मैनेज कर पाएंगी-

प्रायोरिटी के अनुसार करें छंटाई

हर ऑफिस में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर हमेशा ही काम चलता रहता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं तो पहले आप उनकी प्रायोरिटी को सेट करें। मसलन, अगर किसी प्रोजेक्ट्स को इसी सप्ताह में लॉन्च करना है या फिर उसकी प्रेजेंटेशन क्लाइंट को दिखानी हैं तो ऐसे में पहले उस प्रोजेक्ट पर काम करें। धीरे-धीरे आप दूसरे प्रोजेक्ट्स के भी कुछ कामों को आगे बढ़ाते रहें। ऐसे में काम अधिक होने की स्थिति में भी आपको परेशानी नहीं होगी।

इसे जरूर पढ़ें- जब बॉस मांगे फीडबैक तो इन टिप्स को ध्यान में रखकर दें अपना जवाब

टीम में बांटें जिम्मेदारियां

 ways to handle work load

कई बार ऐसा होता है कि जब हमें कोई प्रोजेक्ट मिलता है तो हम उसे खुद ही कंप्लीट करने में लग जाते हैं। जिससे आप पर काम का लोड बहुत अधिक हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे वर्क परफार्मेंस पर भी बुरा असर पड़ता है।

हालांकि, इस स्थिति से बचने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि आप पहले प्रोजेक्ट को अलग-अलग हिस्सों में बांटें और फिर टीम के हर मेंबर को कोई खास जिम्मेदारी सौंपें। इससे काम भी बेहद जल्द हो जाता है और आपको अधिक बेहतर रिजल्ट भी मिल पाते हैं।

इसे भी पढ़ें- ऑफिस स्ट्रेस को हैंडल करना नहीं है मुश्किल, Emotionally Intelligent लोगों के व्यवहार से सीखें

ब्रेक भी है जरूरी 

जब हम ओवरलोड होते हैं तो ऐसे में अपना काम समय से खत्म करने के चक्कर में बिल्कुल भी ब्रेक नहीं लेते हैं। लेकिन जब आप लगातार कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठी होती हैं तो इससे एक समय के बाद आपका माइंड स्टक हो जाता है।(वर्क फ्रॉम होम के दौरान करेंगी यह गलतियां तो घर और ऑफिस संभालना हो जाएगा मुश्किल) इस स्थिति में आप स्क्रीन के सामने तो होते हैं, लेकिन फिर भी आप सही तरह से अपने काम को कंप्लीट नहीं कर पाते हैं।

कोशिश करें कि आप अपने काम को छोटे-छोटे टास्क में बांटें और एक बार एक टास्क पूरा हो जाने के बाद आप एक छोटा सा ब्रेक लें। इससे आपके लिए बेहतर तरीके से काम कर पाना संभव हो पाता है।

अपने बॉस से करें बात

 tips to handle office work load

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ऑफिस में आप पर वर्कलोड बहुत अधिक हो गया है और आपके लिए उसे किसी भी तरह से मैनेज कर पाना मुश्किल है। तो इस स्थिति में सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसके लिए अपने बॉस से बात करें। उन्हें यह समझाने का प्रयास करें कि आप एक साथ कितने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और एक साथ बहुत अधिक वर्कलोड होने के कारण आप चीजों को मैनेज नहीं कर पा रही हैं। आप इस संबंध में उनसे सलाह भी मांग सकती हैं और एक बेहतर रास्ता तैयार कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।